लाइव न्यूज़ :

कमरे में सो रही पत्नी मंजू देवी को पति रामआसरे वर्मा ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2025 13:45 IST

Banda: बांदा सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव में मंगलवार की शाम कमरे में सो रही मंजू देवी (38) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी पति रामआसरे वर्मा (44) को गिरफ्तार कर लिया है।अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

Banda: बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव में मंगलवार की शाम एक व्यक्ति ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांदा सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव में मंगलवार की शाम कमरे में सो रही मंजू देवी (38) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति रामआसरे वर्मा (44) को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

बांदा में सहपाठी छात्र के धक्का देने से छात्रा की मृत्यु

बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढा सानी गांव के एक विद्यालय में मंगलवार को आपसी झगड़े के दौरान एक छात्र द्वारा कथित रूप से धक्का देने से बेहोश हुई छात्रा की मौत हो गई। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली गोमती के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया, ‘‘कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढा सानी गांव के प्राथमिक विद्यालय में आपसी झगड़े के दौरान एक सहपाठी छात्र के धक्का देने से गोमती (10) बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस सहपाठी छात्र को हिरासत में लेकर घटना बाबत पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल