लाइव न्यूज़ :

भगवान राम की फोटो एडिट कर शिक्षक ने लगाई अपनी तस्वीर, पत्नी को दिया सीता का लुक, भड़के छात्रों का केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन, तहरीर दी

By आजाद खान | Updated: February 16, 2022 14:16 IST

छात्रों का कहना है कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होगी। उनका यह भी कहना है कि इससे विश्वविद्यालय का माहौल भी खराब हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएचयू के शिक्षक द्वारा भगवान राम और सीता के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।शिक्षक ने फोटो के छेड़छाड़ को बड़ी बात नहीं बताया और कहा राम सबके हैं।वहीं फोटो को देख भड़के छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की बात कही है।

वाराणसी: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में एक शिक्षक द्वारा भगवान श्रीराम की तस्वीर में अपना चेहरा लगाने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यही नहीं शिक्षक ने सीता के तस्वीर की जगह अपनी पत्नी का फोटो भी लगाया है। इस पर जमकर बवाल हुआ और छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के दृश्य कला संकाय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें शिक्षक ने इस तरीके के कला को पेश किया था। इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दृश्य कला के सहायक प्रोफेसर अमरेश कुमार ने एक प्रदर्शनी के आयोजन पर एक फोटो पेश किया था जिसमें भगवान राम और सीता के फोटो को एडिट किया गया था। फोटो में यह साफ दिख रहा था कि प्रोफेसर अमरेश कुमार ने भगवान राम के चेहरे को हटाकर वहां पर अपना चेहरा लगाया था। यही नहीं उसी फोटो में सीता के चेहरे से भी छेड़छाड़ की गई थी। प्रोफेसर ने सीता के चेहरे को एडिट कर वहां पर अपनी पत्नी का चेहरा सेट कर दिया था। 

छात्रों का क्या था कहना

इस फोटो के प्रदर्शनी के बाद छात्र और आम लोगों ने इस फोटो पर अपनी नाराजगी जताई और खूब इसका विरोध भी किया। छात्रों का कहना था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होगी और विश्वविद्यालय का माहौल भी खराब होगा। 

मामले में क्या कहा प्रोफेसर ने

वहीं जब फोटो को लेकर खूब विरोध-प्रदर्शन होने लगे तो ऐसे में प्रोफेसर ने बयान जारी कर कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि राम सबके हैं। हालांकि प्रोफेसर के इस फोटो से छात्रों के कई गुटों ने अपनी आपत्ती जताई है और केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर छात्रों ने कुलपति से संबंधित शिक्षक को तत्काल निलंबित करते हुए मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले में बीएचयू के तरफ से भी अभी तक कोई सफाई और कार्रवाई की बात भी सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीLord Ramबनारस हिंदू विश्वविद्यालयBanaras Hindu University (BHU)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?