लाइव न्यूज़ :

बलरामपुरः सर्पदंश से मृत भाई के अंतिम संस्कार में आए छोटे भाई को भी सांप ने डसा, मौत, रिश्तेदार चंदशेखर पांडेय की हालत चिंताजनक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 20:44 IST

अरविंद मिश्रा के अंतिम संस्कार में शामिल होने लुधियाना से बुधवार को यहां पहुंचे उनके छोटे भाई गोविंद मिश्र (32) और उनके रिश्तेदार चंदशेखर पांडेय अंतिम संस्कार के बाद घर पर रुक गए।

Open in App
ठळक मुद्देरात सोते समय जहरीले सांप ने गोविंद मिश्रा और चंदशेखर पांडेय को भी डस लिया।गोविंद मिश्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।चन्द्रशेखर पांडेय की हालत चिंताजनक है।

बलरामपुरः जिले के ललिया थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव मे जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राधा रमन सिंह ने बताया कि दो अगस्त को अरविन्द मिश्र (38) को सांप ने डस लिया था और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मिश्र को बहराइच के लिये रेफर कर दिया गया।

 

बहराइच में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि अरविंद मिश्रा के अंतिम संस्कार में शामिल होने लुधियाना से बुधवार को यहां पहुंचे उनके छोटे भाई गोविंद मिश्र (32) और उनके रिश्तेदार चंदशेखर पांडेय अंतिम संस्कार के बाद घर पर रुक गए।

सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सोते समय जहरीले सांप ने गोविंद मिश्रा और चंदशेखर पांडेय को भी डस लिया। दोनों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गोविंद मिश्रा की मौत हो गयी। गोविंद मिश्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जबकि चन्द्रशेखर पांडेय की हालत चिंताजनक है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शासन से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशBalrampurपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?