लाइव न्यूज़ :

बलौदाबाजारः आम तोड़ने को लेकर विवाद, सात और आठ वर्ष के दो बालकों की 11 से 14 साल के चार लड़कों ने मिलकर मार डाला, जानें मामला

By भाषा | Updated: March 24, 2022 22:10 IST

छत्तीसगढ़ः बलौदाबाजार के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कसडोल थानाक्षेत्र के चकरवाय गांव में सात और आठ वर्ष के दो बालकों--शौर्य और लवेन्द्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी बालकों ने आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों बालकों की हत्या की है। 22 मार्च को दोनों बालकों के शव गांव से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किये गये।पुलिस को जांच के दौरान इन दोनों बालकों के साथ अन्य बालकों को देखे जाने की जानकारी मिली।

बलौदाबाजारः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दो बालकों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है। बलौदाबाजार के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कसडोल थानाक्षेत्र के चकरवाय गांव में सात और आठ वर्ष के दो बालकों--शौर्य और लवेन्द्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बालकों ने आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों बालकों की हत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च को चकरवाय गांव के उमेंद्र चेलक और जनक राम चेलने ने पुलिस में सूचना दी थी कि उनके बच्चे सुबह से कहीं चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज बालकों की खोजबीन शुरू की तब 22 मार्च को दोनों बालकों के शव गांव से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किये गये। पुलिस को आशंका थी ​कि बालकों की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान इन दोनों बालकों के साथ अन्य बालकों को देखे जाने की जानकारी मिली।

पुलिस को यह भी पता चला कि इनमें से दो आरोपी बालकों का पूर्व में आम तोड़ने को लेकर शौर्य और लवेंद्र के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जब आरोपी बालकों से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को दोनों बच्चे (शौर्य और लवेंद्र) गांव के करीब नदी में नहा कर वापस घर आ जा रहे थे तब उनका सामना आरोपी बच्चों से हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बालकों ने पूर्व में हुए वाद विवाद को लेकर दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जब दोनों बच्चे खेत की तरफ भागने लगे तब आरोपी बालकों ने पीछाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार बाद में आरोपियों ने दोनों को लाठी पीटना शुरू कर दिया और घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपी बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लाठी भी बरामद कर लिया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा