लाइव न्यूज़ :

9 अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार, 8 माह बाद 19 दिसंबर को बिहार के शिवहर से शिवम कुमार पटेल अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 12:16 IST

बलिया पुलिसः पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बिहार के शिवहर जिले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार किया।मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बलियाः बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को बिहार के शिवहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के करीब आठ महीने बाद आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान बिहार राज्य के शिवहर जिले के शाहपुर गांव निवासी शिवम कुमार पटेल (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बिहार के शिवहर जिले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बलिया कोतवाली क्षेत्र में रहता था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने नौ अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार किया।

इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में शिवम कुमार पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर बिहार के शिवहर जिले के शाहपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली