लाइव न्यूज़ :

बलियाः ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, छह पुलिस कर्मियों समेत 12 घायल, पुलिस चौकी में तोड़फोड़, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: September 3, 2020 21:48 IST

पन्ना लाल का आरोप है कि पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की व दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरसड़ा कस्बे की राम दुलारी देवी ने अपने पति के भतीजे पन्ना लाल के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की थी कि वह उनके घर में जबर्दस्ती रह रहा है।उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।इस दौरान एक अस्थाई पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई तथा करीब आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

बलियाः बलिया जिले के रसड़ा कस्बे में पुलिस द्वारा एक युवक की कथित पिटाई की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई।

इस दौरान एक अस्थाई पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई तथा करीब आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रसड़ा कस्बे में लोगों ने पुलिस पर पन्ना लाल नामक युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित कोटवारी मोड़ पर रास्ता जाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर वह और पुलिस उपाधीक्षक के पी सिंह मौके पर पहुंचे। बातचीत में जाम हटाने को लेकर सहमति बनी तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने जैसे ही जाम के लिए सड़क पर रखे गए अवरोधकों को हटाना शुरू किया ग्रामीण फिर उग्र हो गए।

यादव ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की तथा छह मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह खुद भी घायल हो गए। इसके अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो पत्रकारों समेत कुल 12 लोग जख्मी हुए हैं।

यादव ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिलाधिकारी एच पी शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक नाथ ने बताया कि रसड़ा कस्बे की राम दुलारी देवी ने अपने पति के भतीजे पन्ना लाल के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की थी कि वह उनके घर में जबर्दस्ती रह रहा है।

इस सूचना के बाद पुलिस पन्ना लाल को कल पुलिस चौकी पर ले आयी। पन्ना लाल का आरोप है कि पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की व दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज