लाइव न्यूज़ :

Baghpat Road Accident Video: नेशनल हाईवे पर दिखा ई-रिक्शा का कहर; पहले बाइक को मारी टक्कर फिर कार से जा भिड़त, खौफनाक हादसा CCTV में कैद

By अंजली चौहान | Updated: August 28, 2024 13:08 IST

Baghpat Road Accident Video: सोशल मीडिया पर एक परेशान करने वाला सड़क दुर्घटना वीडियो सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बागपत में एक ई-रिक्शा लापरवाही से गलत दिशा में यात्रा कर रहा है और यू-टर्न लेने से पहले एक बाइक से टकराता है और एक कार से टकराता है।

Open in App

Baghpat Road Accident Video:उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह हादसा एक ई-रिक्शा के कारण हुआ जिसकी चपेट में आकर तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। गौरतलब है कि घटना बागपत के बड़ौत क्षेत्र के नेशनल हाईवे 709 पर हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब, सामान से लदा एक ई रिक्शा गलत दिशा में आ रहा था, तभी उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार समेत दो लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही लहूलुहान बाइक सवार लोगों की मदद के लिए लोग आगे आए। 

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि तीनों इतनी बुरी तरह से जख्मी है कि शायद उनकी मौत हो गई है। इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो में बेसुद घायलों को देखकर लग रहा है कि उनकी मौत हो गई है। 

वहीं, दूसरी ओर बेकाबू रिक्शा टक्कर मारने के बाद भी नहीं रूका और उसने यू टर्न लिया। इस दौरान ई रिक्शा चालक एक कार में जा घुसा जिससे कार सवार लोग जख्मी हो गए।यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बार आरोपी ई रिक्शा चालाक की हरकत पर लोगों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला बढ़ा तो यूपी पुलिस के संज्ञान में भी आया। जिसके बाद बागपत पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मामला बड़ौत थाना के अंदर है जो इसके लिए उचित कार्रवाई कर रहे हैं। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशCCTVबाइककारक्राइमउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला