लाइव न्यूज़ :

तुमसे शादी नहीं करनी, प्रेमिका गुड्डन ने प्रेमी सतनाम को किया मना, गली में रास्ता रोक तमंचे से सिर में मारी गोली और फिर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 21:17 IST

बागपतः आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे गुड्डन घर से कुछ सामान लेने निकली थी और इसी दौरान पीछे की गली में पहले से मौजूद सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने तमंचे से युवती के सिर में गोली मार दी। घायल होकर गिर पड़ी जिसके बाद सतनाम अपने घर गया और नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बागपतः बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने बृहस्पतिवार को एक युवती की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि बड़ौत जिले के महावतपुर बावली गांव में सतनाम (22) अपने ही गांव की रहने वाली गुड्डन (20) से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे गुड्डन घर से कुछ सामान लेने निकली थी और इसी दौरान पीछे की गली में पहले से मौजूद सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया।

दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने तमंचे से युवती के सिर में गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी जिसके बाद सतनाम अपने घर गया और नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?