लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः फूफा जीवन सिंह से अनैतिक संबंध, इश्क में डूबी पत्नी गूंजा सिंह ने शादी के महज 45 दिन बाद पति प्रियांशु को गोली से उड़ाया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2025 15:24 IST

Aurangabad: गूंजा और जीवन ने मिलकर भाड़े के शूटरों को हायर किया और प्रियांशु की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि 24 जून की रात प्रियांशु जब बाइक से अपने गांव बड़वान लौट रहा था, तब शूटरों ने उस पर हमला कर गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देसगे फूफा जीवन सिंह के साथ अनैतिक संबंध था।शादी के बाद प्रियांशु उनके रिश्ते में बाधा बन गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया।

Aurangabad:बिहार के औरंगाबाद जिले में इश्क में डूबी बीवी का खूनी खेल सामने आने के बाद सब लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं। यहां शादी के केवल 45 दिन बाद एक पत्नी ने अपने प्रेमी फूफा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक प्रियांशु उर्फ छोटू की पत्नी गूंजा सिंह समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 जून की रात नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ के पास हुई, जहां प्रियांशु को गोली मारकर हत्या कर दी गई। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  बताया कि हत्या की मास्टरमाइंड प्रियांशु की पत्नी गूंजा सिंह थी, जिसका अपने सगे फूफा जीवन सिंह के साथ अनैतिक संबंध था। शादी के बाद प्रियांशु उनके रिश्ते में बाधा बन गया था।

इस वजह से गूंजा और जीवन ने मिलकर भाड़े के शूटरों को हायर किया और प्रियांशु की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि 24 जून की रात प्रियांशु जब बाइक से अपने गांव बड़वान लौट रहा था, तब शूटरों ने उस पर हमला कर गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

एसआईटी ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर गूंजा सिंह, जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गूंजा ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि गूंजा और जीवन के बीच लगातार संपर्क था और जीवन ने शूटरों से बातचीत कर हत्या की योजना को अंजाम दिया।

पुलिस ने जीवन सिंह को भी हिरासत में लिया है और अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस वारदात ने न सिर्फ रिश्तों की पाकीजगी को शर्मसार किया बल्कि ये भी साबित कर दिया कि जब इश्क में हदें टूटती हैं तो खून से सने अफसाने ही बाकी बचते हैं।

इस मामले ने औरंगाबाद में पिछले कुछ दिनों में हुई दूसरी ऐसी घटनाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं, जहां पत्नियों ने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या की। हाल ही में एक अन्य मामले में पूजा नाम की महिला ने अपने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू को स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?