लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाद एमपी में पुलिसकर्मी पर टूटा भीड़ का कहर, शख्स को मॉब लिंचिंग से बचाने गए पुलिस की भीड़ ने की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 09:46 IST

Attack on Police in Madhya Pradesh: आदिवासियों के एक समूह ने कथित तौर पर एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी, फिर उसे बचाने का प्रयास करने वाली पुलिस टीम पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार (15 मार्च) को मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

Open in App

Attack on Police in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को आदिवासियों के एक समूह ने कथित तौर पर अपह्रत व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समूह ने अपह्रत व्यक्ति की भी हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गदरा गांव में हुई और घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) समेत दो लोग मारे गए हैं और अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कोल जनजाति के लोगों ने शनिवार को सनी द्विवेदी नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था, उन लोगों को संदेह था कि द्विवेदी ने कुछ महीने पहले अशोक कुमार नाम के एक आदिवासी की हत्या की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। द्विवेदी के अपहरण की सूचना मिलने पर शाहपुर थाने के प्रभारी संदीप भारतीय के नेतृत्व में एक टीम उसे बचाने के लिए गदरा गांव पहुंची।

पुलिस ने बताया कि लेकिन उस समय तक द्विवेदी की एक कमरे में कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने कमरा खोला तो आदिवासियों के एक समूह ने उन पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन विशेष सशस्त्र बल के एएसआई चरण गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, मऊगंज जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रचना ठाकुर ने एक वीडियो संदेश में बताया कि क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और गड़बड़ी को रोकने) लागू की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों अधिकारियों ने लोगों से पुलिस और अधिकारियों को अपना काम करने देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उनकी मदद करने की अपील की। 

टॅग्स :Madhya Pradesh Policeक्राइममॉब लिंचिंगPoliceMob Lynching
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी