लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: Al Qaeda से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार, मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

By आजाद खान | Updated: March 5, 2022 15:20 IST

पुलिस का कहना है कि आरोपी बांग्लादेश के बाहर एक संगठन से जुड़े हुए हैं जिसके तार अल कायदा से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनके तार अल कायदा से जुड़े हैं। इनकी गिरफ्तारी हाउली, बारपेटा और कलगछिया इलाके से हुई है।

असम: असम पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के तार बांग्लादेश के बाहर एक संगठन से जुड़ा हुआ है। इस संगठन पर यह आरोप है कि वह भारतीय उपमहाद्वीप में एक्टिव है जिसका रिश्ता अल कायदा है। इन आरोपियों को पुलिस ने असम के हाउली, बारपेटा और कलगछिया इलाके से गिरफ्तार किया है। मामले की आगे जांच में पुलिस जुटी है। 

क्या है पूरा मामला

स्पेशल शाखा द्व्रारा मिले जानकारी के आधार पर बीती रात को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों का संबंध एक जेहादी संगठन से हैं जो बांग्लादेश से बाहर काफी ए्क्टिव है। उनके अनुसार, यह संगठन भारतीय उप-महाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध हैं। शुरूआती जांच में यह पाया गया है कि सैलफुल इस्लाम उर्फ ​​हारुन राशिद और 84 साल के मोहम्मद सुमन जो बांग्लादेशी नागरिक है, गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसना चाह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ढकल्लापारा मस्जिद में मोहम्मद सुमन एक शिक्षक के तौर पर काम करता है। 

पुलिस के अनुसार, संता इस्लाम उर्फ ​​हरेम राशिद उर्फ ​​मोहम्मद सुमन 04 अन्य लोगों को ब्रेन वाश कर उन्हें बारपेटा जिले को जेहादी कार्यों के लिए उत्साहित करता था। उस पर यह भी आरोप है कि वह इलाके के लोगों को अंसारतल्लाह बांग्ला टीम (एएसटी) में शामिल कराता था ताकि वह इलाके में अल-कायदा और उससे संबंधित संगठन की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे सके। पुलिस को उसके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है

असम पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका विवरण इस प्रकार है। आरोपियों में 41 साल के मोहम्मद सुमन, जिला- नारायणगंज (बांग्लादेश), 27 साल के किमरूत इस्लाम, 28 साल के बादशाह सुलेमान खान, 40 साल के नौशाद ऑल, और 54 साल के तलमुर रहमान खान शामिल हैं।  

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी