लाइव न्यूज़ :

Assam 10th Class Exam 2023: व्हाट्सएप पर 100 से लेकर 3000 रुपये तक में बेचा गया प्रश्न पत्र, 12 बच्चे समेत 25 अरेस्ट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2023 15:02 IST

Assam 10th Class Exam 2023: सामान्य विज्ञान परीक्षा के प्रश्न पत्र 100 रुपये से 3,000 रुपये के बीच बेचे गए थे। हमने पाया है कि कहीं यह 100 रुपये, कहीं 200-300 रुपये, और कहीं 3000 रुपये तक में बेचा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपता लगाने के लिए व्हाट्सएप की मदद मांगी जा रही है।असम से प्रश्नपत्र के कुछ और पैकेट सीआईडी ​​मुख्यालय भेजेंगे।सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र रविवार रात लीक हो गया था और सोमवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

Assam 10th Class Exam 2023: असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जांच में पता चला है कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर 3,000 रुपये तक में बेचा गया था। संवाददाताओं से बात करते हुए सिंह ने कहा कि प्रश्नपत्र के लीक होने की वजह का पता लगाने के लिए व्हाट्सएप की मदद ली जा रही है।

उन्होंने कहा, “जांच से पता चला है कि सामान्य विज्ञान परीक्षा के प्रश्न पत्र 100 रुपये से 3,000 रुपये के बीच बेचे गए थे। हमने पाया है कि कहीं यह 100 रुपये, कहीं 200-300 रुपये, और कहीं 3000 रुपये तक में बेचा गया था। प्रश्न पत्र कहां से लीक हुआ, यह पता लगाने के लिए व्हाट्सएप की मदद मांगी जा रही है।”

उन्होंने कहा, “मैं जांच और पिछले तीन दिन में हुई प्रगति से खुश हूं। उम्मीद है, हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे। हम जांच के उद्देश्य से ऊपरी असम से प्रश्नपत्र के कुछ और पैकेट सीआईडी ​​मुख्यालय भेजेंगे।” माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र रविवार रात लीक हो गया था और सोमवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

असम में 10वीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में 25 लोग गिरफ्तार : पुलिस

असम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में अभी तक 12 छात्रों समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी लोगों को बुधवार को पकड़ा गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रशांत भूइयां ने कहा, ‘‘अभी तक गिरफ्तार किए गए कुल लोगों की संख्या 25 हो गयी है। इनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं।’’ असम के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) भूइयां ने कहा, ‘‘अन्य 13 लोगों में चार सेवारत हैं। ये गिरफ्तारियां तिनसुकिया, धेमाजी, सादिया, डिब्रूगढ़, लखीमपुर और गुवाहाटी से की गयी।’’

भूइयां ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिनमें से वयस्कों की पुलिस हिरासत में तथा नाबालिगों को सुधार गृह भेज दिया है। इससे पहले, बुधवार को सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा था कि मामले में राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के लिए यहां गुवाहाटी लाया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां से अभी तक करीब छह छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों के साथ बातचीत की। हालांकि, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हुई है। शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने यहां विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआईडी प्रश्नपत्र लीक की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा के प्रवेश द्वार के बाहर थोड़ी देर प्रदर्शन किया और यह स्पष्ट करने की मांग की कि प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं। विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने कहा, ‘‘सरकार ने सदन में हमें बताया कि परीक्षा रद्द कर दी गयी है क्योंकि कुछ सामग्री व्हाट्सएप पर प्रसारित की गयी। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि असल में क्या हुआ था।’’

गौरतलब है कि असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की सामान्य विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बाद उसे रविवार रात को रद्द कर दिया गया। असम पुलिस ने एक आपराधिक मामला दर्ज किया और सोमवार को इस मामले की तफ्तीश अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमPoliceAssam CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप