लाइव न्यूज़ :

आर्यन के वकील मानशिंदे ने कहा- वे खुशकिस्मत हैं कि उनके पास 'बेस्ट लीगल टीम' है, हजारों लोग वकील नहीं रख सकते

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2021 10:36 IST

आर्यन की वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- हजारों लोग गरीब हैं जो वकीलों का खर्च नहीं उठा सकते। हमारी न्यायिक प्रणाली को उनके बारे में सोचना चाहिए और तरीका सुधारना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमानेशिंदे ने कहा कि अदालतों की हालत खराब हैः मानशिंदेसतीश मानशिंदे ने कहा- एक मजबूत न्यायपालिका के निर्माण के प्रयास की जानी चाहिए

मुंबईः मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की पैरवी करने वाले वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि आर्यन भाग्यशाली थे कि उनके पिता शाहरुख खान ने उनके लिए सबसे अच्छी लीगल टीम हायर की। सतीश मानेशिंदे ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिलने के बाजवूद शाहरुख खान का बेटा '25 दिनों तक सफर कर सकते हैं तो उनका क्या होगा जो वकीलों का खर्च नहीं उठा सकते।

गौरतलब है कि एक लग्जरी क्रूज पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए आर्यन को दो बार जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत दे दी।

दो निचली अदालतें अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने में विफल रहीं

बार एंड बेंच से बातचीत में मानशिंदे ने कहा- मुझे लगता है कि दो निचली अदालतें अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने में विफल रहीं। निचली अदालतों की अनिच्छा ने कानूनी व्यवस्था पर बोझ डाला है और उच्च न्यायालयों में मामले लंबित हैं। आर्यन भाग्यशाली है कि उनके पिता ने उन्हें वह लीगल टीम दिया जो उन्होंने सोचा था। आर्यन की वकील ने आगे कहा- हजारों लोग गरीब हैं जो वकीलों का खर्च नहीं उठा सकते। हमारी न्यायिक प्रणाली को उनके बारे में सोचना चाहिए और तरीका सुधारना चाहिए।

आर्यन को पहले ही गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था

मानशिंदे ने आगे कहा कि आर्यन को पहले ही गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था। हम उच्च न्यायालय के फैसले के बारे में उत्साहित हैं। हालांकि, कोई वसूली नहीं, कोई सबूत नहीं, कोई उपभोग नहीं, कोई कब्जा नहीं, कोई साजिश नहीं और कोई सचेत कब्जा नहीं था। उसे गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था।

अदालतों की हालत खराब है

अधिवक्ता ने कहा, आर्यन को 3 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, और उसे तब जमानत मिल जानी चाहिए थी। मजिस्ट्रेट ने अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग किया, पूरे दिन मामले की सुनवाई की और फिर महसूस किया कि उसका कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। यह सार्वजनिक समय की बर्बादी थी। देश की न्यायिक व्यवस्था को 'सबसे उपेक्षित व्यवस्था' बताते हुए मानेशिंदे ने कहा कि अदालतों की हालत खराब है और एक मजबूत न्यायपालिका के निर्माण के प्रयास किए जाने चाहिए।

 

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने