लाइव न्यूज़ :

अरबाज मेरा नौकर नहीं है, उसके जूते में क्या मिला इस पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है: आर्यन खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2021 08:39 IST

दलीलें पेश करते हुए मुकुल रोहतगी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा कि इस लड़के को 20 दिन के लिए जेल में क्यों रखा गया है? मुकुल ने ये भी कहा कि आर्यन ने ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए किसी को फाइनेंस नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाईकोर्ट में दलील देते हुए आर्यन के वकील ने कहा कि वह (अरबाज) मेरे (आर्यन) नियंत्रण में नहीं हैमुकुल रोहतगी ने कोर्ट में दलील दी कि अमेरिका और दुनिया के कुछ हिस्सों में गांजा वैध है

मुंबईः बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर कल कोई फैसला नहीं आया। आज मामले में फिर से सुनवाई होनी है। कोर्ट ने कहा कि हम कल (27 अक्टूबर) दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करेंगे। आर्यन की तरफ से कोर्ट उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कई दलीलें दीं।

ड्रग्स मामले में आर्यन खान के लिए दलीलें रख रहे मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कहा, वह (अरबाज) मेरे (आर्यन) नियंत्रण में नहीं है...उसके जूतों में क्या मिला...इस पर मेरा कोई वश नहीं है। रोहतगी ने कहा, राजनीतिक हस्तियों और एनसीबी के बीच घृणित तकरार मुझपर (आर्यन) नहीं थोपी जा सकती है।

दलीलें पेश करते हुए मुकुल रोहतगी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से आगे कहा कि अमेरिका और दुनिया के कुछ हिस्सों में गांजा वैध है। उन्होंने कहा, आर्यन के पास न कोई ड्रग्स मिले, ना उसने कोई सेवन किया। इस लड़के को 20 दिन के लिए जेल में क्यों रखा गया है? मुकुल ने ये भी कहा कि आर्यन ने ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए किसी को फाइनेंस नहीं किया है।

वहीं वकील अमित देसाई ने अपनी दलील में कहा कि आर्यन खान और सह-आरोपी अचित कुमार के बीच वॉट्सऐप चैट ऑनलाइन 'पोकर' के बारे में थीं और इनका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं था। देसाई ने कहा कि आजकल कई गेम्स ऑनलाइन खेले जाते हैं  देसाई के मुताबिक, ये चैट्स 12-14 महीने पुरानी हैं।

 

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?