लाइव न्यूज़ :

Arwal wife murder: चाचा की सेवा अधिक, 76 वर्षीय रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद ने पत्नी सुमंती सिन्हा को 12 टुकड़ों में काट डाला, कहा- 57 टुकड़ों में काटने की मंशा थी, बीच में ही पोता आ...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2024 14:54 IST

Arwal wife murder: अरवल के एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि पूछताछ में आरोपित वृद्ध ने बताया कि 57 साल पहले चाचा दीपा साव ने मेरी शादी किंजर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी भावनाथ साह की बेटी सुमंती से कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभावनाथ दिव्यांग थे, इस कारण मैं उनकी बेटी से शादी करना नहीं चाहता था।हजारीबाग के तेनुघाट में बिजली विभाग में नौकरी करता था। अरवल शहर में बच्चों को साथ रखकर पढ़ाते लिखाते थे।

Arwal wife murder: बिहार में अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत जमुहारी गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक 76 वर्षीय व्यक्ति बीरबल प्रसाद ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा को 12 टुकड़ों में काट दिया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि पत्नी की नृशंस हत्या के बाद भी बीरबल प्रसाद को कोई पछतावा नहीं हो रहा है। अरवल के एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि पूछताछ में आरोपित वृद्ध ने बताया कि 57 साल पहले चाचा दीपा साव ने मेरी शादी किंजर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी भावनाथ साह की बेटी सुमंती से कराई थी।

भावनाथ दिव्यांग थे, इस कारण मैं उनकी बेटी से शादी करना नहीं चाहता था, लेकिन चाचा ने जबरन विवाह करा दिया। उसने बताया कि उस समय मैं हजारीबाग के तेनुघाट में बिजली विभाग में नौकरी करता था। बाद में शिक्षक की नौकरी लग गई। नौकरी के दौरान अरवल शहर में बच्चों को साथ रखकर पढ़ाते लिखाते थे। पत्नी गांव में रहकर चाचा की देखभाल करती थी।

सेवानिवृत्ति के बाद मैं गांव रहने लगा। पत्नी मुझसे ज्यादा चाचा की सेवा में ही लगी रहती थी, जिससे मुझे शक होता था। इसी को लेकर विवाद होता था। 2010 में चाचा का निधन हो गया पर मैं शक से उबर नहीं पाया। शक नासूर बनता गया और आखिरकार मैंने पत्नी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी।

आरोपित वृद्ध ने यह भी बताया कि उसकी मंशा पत्नी को 57 टुकड़ों में काटने की थी। बीच में ही पोते के आ जाने से वह 12 टुकड़े ही कर पाया। घटना के दिन यानी 22 जुलाई को उसकी शादी की 57 वीं सालगिरह थी। सालगिरह के दिन पत्नी की बेरहमी से हत्या करने की साजिश उसने पहले ही रच ली थी।

वह उम्र के उत्तरार्द्ध में भी पत्नी के चाल चरित्र पर शक करता था। इसी कारण उसने नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपित के बड़े पुत्र राजकुमार के बयान पर उसके पिता पर हत्या की प्राथमिकी की गई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के मकान को सील कर दिया है। मकान से फोरेंसिक टीम ने कई सबूत जुटाए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?