लाइव न्यूज़ :

झूठा निकला सेना के जवान का पीठ पर 'पीएफआई' लिखने का आरोप, गिरफ्तार किया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 26, 2023 17:29 IST

दक्षिणी केरल के कोल्लम जिले में भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में तैनात सैनिक शाइन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच की गई तो पता चला कि मामला झूठा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सेना के एक जवान पर कथित हमले से जुड़ा था मामलाजवान ने पिटाई के बाद पीठ पर पीएफआई लिखने का आरोप लगाया थाजांच की गई तो पता चला कि मामला झूठा है

नई दिल्ली: केरल के कोल्लम इलाके बीते रविवार, 24 सितंबर को आई एक खबर ने सनसनी फैला दी थी। मामला सेना के एक जवान पर कथित तौर पर पीएफआई के सदस्यों द्वारा हमला करने और उसकी पीठ पर  हरे रंग से 'पीएफआई' लिखने का था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अब सामने आया है कि मामला झूठा था।

सेना के जवान, जिन्होंने दावा किया था कि अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया था और उनकी पीठ पर 'पीएफआई' लिखा था, को घटना के बारे में गलत बयान देने के आरोप में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। सैनिक के अनुसार, कथित घटना केरल के कोल्लम क्षेत्र में रबर के जंगल में हुई थी।

इस मामले पर कोल्लम ग्रामीण के अतिरिक्त एसपी आर प्रतापन नायर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि सेना के जवान ने कडक्कल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और जांच के दौरान पता चला कि उनकी शिकायत झूठी थी। उसके आधार पर, उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया और उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिपाही शाइन कुमार इस तरह के झूठे बयान देने के लिए कई कारण बता रहा है और उन्हें सत्यापित किया जाना है। मामले में सिपाही के दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है और उसके मुताबिक, इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया क्योंकि कुमार मशहूर होना चाहता था।

बता दें कि दक्षिणी केरल के कोल्लम जिले में भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में तैनात सैनिक शाइन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जब वह अपनी बाइक से लौट रहे थे तो उन्होंने अपने घर के पास कुछ लोगों को खड़े हुए देखा। शिकायत में कहा गया कि जब उन लोगों से पूछा गया कि वे वहां क्यों खड़े हैं, तो उन्होंने कहा कि पास के रबड़ बागान में कोई व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ है और उन्होंने सैनिक से पूछा कि क्या वह उस व्यक्ति को जानते हैं। 

सैनिक ने बताया कि वह उन लोगों के साथ रबड़ बागान चला गया और वहां पहुंचने पर किसी ने उन्हें पीछे से लात मारी और फिर हमलावरों ने उनके हाथ बांधकर पिटाई की। फिर उन्होंने हरे रंग से उनकी पीठ पर पीएफआई लिख दिया। पुलिस के अनुसार सैनिक को  राजस्थान के जैसलमेर में अपनी यूनिट में लौटना था। जब जांच की  गई तो पता चला कि मामला झूठा है।

टॅग्स :ArmyKeralaक्राइमCrimePFI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम