अररियाः 17 साल की नाबालिग किशोरी को उठाकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार, शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था

By एस पी सिन्हा | Published: July 29, 2023 05:45 PM2023-07-29T17:45:55+5:302023-07-29T17:47:31+5:30

अररियाः पीड़िता की मां के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम बगल में मुहर्रम का खेल चल रहा था।

Araria Gang rape 17 years old minor girl occasion Muharram in Bihar picked up taken field accused absconded leaving her unconscious | अररियाः 17 साल की नाबालिग किशोरी को उठाकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार, शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था

bihar police

Highlightsमामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। काफी खोजबीन के बाद बगल के पाट के खेत में उसकी वह नग्न अवस्था में दिखी।दोनों को फारबिसगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

पटनाः बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान महापाप हुआ है। यहां मुहर्रम के शोर में गांव के दो लड़के एक 17 साल की नाबालिग किशोरी को उठा ले गए और खेत में ले जाकर दोनों ने बारी- बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

लड़की जब खेत से मिली तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम बगल में मुहर्रम का खेल चल रहा था।

वहीं उसकी बेटी थी जहां से वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद बगल के पाट के खेत में उसकी वह नग्न अवस्था में दिखी। वहीं पर दो लड़का भागने लगे। हल्ला करने पर अगल- बगल के लोग एवं गांव वालों की मदद से दोनो को पकड़ लिया गया। फिर दोनों को फारबिसगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

पकड़े गए युवकों में  मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद बशीर व  मोहम्मद मुमताज पिता खुर्शीद बताया नरपतगंज थाना के पथराहा पंचायत के मोती टप्पू वार्ड संख्या 14 का निवासी है। मुहर्रम के शोर के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं लगी। खेत में ले जाने के बाद दोनों बदमाशों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।

इस संबंध में फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद  दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Web Title: Araria Gang rape 17 years old minor girl occasion Muharram in Bihar picked up taken field accused absconded leaving her unconscious

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे