लाइव न्यूज़ :

सलमान के अलावा लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं ये लोग, एनआईए के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2023 15:34 IST

हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए के सामने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए को बताया है कि सलमान के अलावा उसकी हिट लिस्ट में और कौन से लोग शामिल हैं। एनआईए के सामने लॉरेंस ने कबूला कि उसने जेल में रहते हुए भी करोड़ों रुपये की वसूली की है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए के सामने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किएजेल में रहते हुए भी करोड़ों रुपये की वसूली की हिट लिस्ट में शामिल लोगों के नाम एनआईए को बताए

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं। अब सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही आम लोग भी इस तथ्य से परिचित हैं। लेकिन हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए के सामने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए को बताया है कि सलमान के अलावा उसकी हिट लिस्ट में और कौन से लोग शामिल हैं।

एनआईए की पूछताछ में सामने आया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका शगुनप्रीत इस खतरनाक गैंगस्टर के निशाने पर है। लारेंस का मानना है कि विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के लिए जिम्मेदार शूटर्स को शगुनप्रीत ने मदद की थी। लॉरेंस की लिस्ट में अगला नाम बंबीहा गैंग का लीडर लक्की पटियाल का बेहद करीबी गैंगस्टर मनदीप धालीवाल है। 

हरियाणा की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर  कौशल चौधरी भी लॉरेंस के निशाने पर है। लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में शामिल अगला नाम लक्की पटियाल का है। लॉरेंस के करीबी और गोल्डी के भाई गुरलाल बरार की हत्या में लक्की पटियाल का हाथ होने की बात कही जाती है।

बंबिहा गैंग का लीडर  सुखप्रीत सिंह बुद्धा, गैंगस्टर अमित डागर, गौण्डर गैंग का गुर्गा रम्मी मसाना, गौण्डर गैंग का सरगना गुरप्रीत शेखों, और विक्की मुद्दुखेडा के कातिल भोलू शूटर, सनी लेफ्टी और अनिल लठ भी लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में शामिल हैं।

एनआईए के सामने लॉरेंस ने कबूला कि विक्की मुद्दुखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिये उसने तीन शूटर्स शाहरुख, डैनी और अमन को सिद्धू मुसेवाला के कत्ल के लिए भेजा था। गांव में रुकने के लिए उनकी मदद मोना सरपंच और जग्गू भगवानपुरिया ने की थी। लॉरेंस ने एनआईए की पूछताछ में काबुल किया कि सिद्धू मुसेवाला की हत्या की साजिश तैयार करते वक़्त हवाला के जरिये 50 लाख रुपये कनाडा में गोलडी बराड़ को भिजवाए थे। एनआईए के सामने लॉरेंस ने कबूला कि उसने जेल में रहते हुए भी करोड़ों रुपये की वसूली की है।

टॅग्स :सलमान खानसिद्धू मूसेवालाLawrenceपंजाबएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?