लाइव न्यूज़ :

अंकित के परिवार ने ठुकराए केजरीवाल के 5 लाख का ऑफर, जानिए पिता ने क्या कहा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2018 12:07 IST

बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित सक्सेना परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाने का वादा किया, लेकिन परिजन इसे अपर्याप्त बता रहे हैं।

Open in App

राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में मुस्लिम लड़की से प्यार के चक्कर  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना मर्डर केस ने पूरे दिल्ली को हिला कर रख दिया है। अंकित सक्सेना का परिवार सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑफर से संतुष्ट नहीं और उन्होंने यह ऑफर भी ठुकरा दिया है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाने का वादा किया, लेकिन परिजन इसे अपर्याप्त बता रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के वक्त अंकित के पिता यशपाल सक्सेना, मामा संजय सक्सेना, चाचा के भाई अमित व मौसेरे भाई आशीष दुग्गल मौजूद थे। असंतुष्ट परिवार वालों ने बताया कि, 'उस दिन सीएम घर पर आए थे। हर संभव मदद को भरोसा भी दिया था। इसी बात को लेकर हम उनसे जब मिलने पहुंचे थे तो हमने अंकित के लिए जस्टिस और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब के बारे में बताया था। सीएम ने अंकित की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए अच्छे से अच्छा वकील का खर्चा उठाने का भरोसा दिया, लेकिन आर्थिक मदद के नाम पर उनका कहना था कि बहुत चीजें हैं जो दायरे के अंदर करनी पड़ती हैं। 5 लाख रुपये तक की मदद का अधिकार उनके पास है।' 

यह भी पढ़ें- प्यार में मिली मौत की सजा: पढ़ें, इश्क से लेकर मर्डर तक की अंकित की दिल दहला देने वाली अधूरी प्रेम कहानी

मौसेरे भाई आशीष दुग्गल के मुताबिक 5 लाख रुपये की मदद के अलावा अंकित की मां के इलाज का खर्च देने की भी बात कही गई, जो अंकित को बचाने के वक्त घायल हो गई थीं। लेकिन परिवार की मांग है कि अंकित की हत्या के मामले में जल्द से जल्द इंसाफ मिले। 

यह भी पढ़ें- वीडियो: अंकित के वो आखिरी 14 सेकंड, मां मांगती रही मदद लेकिन नहीं पिघला दिल्ली वालों का दिल 

ऐसे हुई थी अंकित की हत्या

अंकित की हत्या गुरुवार को दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई थी। अंकित की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरुवार की रात अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीसीआर को कोई काल नहीं की गई थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह