लाइव न्यूज़ :

बिजनेस को लेकर हुआ झगड़ा तो कार में लगा दी आग, तीन लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2020 10:45 IST

आंध्र प्रदेश में एक शख्स ने एक कार में आग लगा दी। उस समय कार में तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस के अनुसार ये बिजनेस में झगड़े का मामला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कार में तीन लोगों को जलाकर मारने की कोशिशबिजनेस में अनबन को लेकर नाराज था आरोपी, कार में आग लगाकर हुआ फरार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने एक कार में आग लगा दी। आग लगने के दौरान कार में तीन लोग बैठे हुए थे और वे घायल हो गए हैं। एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे रियल एस्टेट क्षेत्र की रंजिश है। हालांकि, असल कारण क्या है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

वहीं, जिस शख्स के कथित तौर पर कार में आग लगाने की बात सामने आ रही है उसकी पहचान वेणुगोपाल रेड्डी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रेड्डी ने कार में आग लगाई और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस रेड्डी को पकड़ने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विजयवाड़ा के एक सीनियर पुलिस अधिकारी वी हर्षवर्धन राजू ने बताया, 'वेणुगोपाल रेड्डी कुछ समय पहले तक गंगाधर का बिजनेस पार्टनर था। वे सेकेंड हैंड कारों को बेचने और खरीदने का काम करते थे। हालांकि, उनका बिजनेस अच्छा नहीं चल पा रहा था। लगातार घाटे के बाद दोनों अलग हो गए।' 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस बारे में लगातार गंगाधर से बात करना चाहता था। हालांकि, गंगाधर ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पुलिस के अनुसार गंगाधर, अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ सोमवार को वेणुगोपाल रेड्डी से मिलने गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'सभी चार लोग कार में बातें कर रहे थे। करीब 4.45 बजे वेणुगोपाल सिगरेट पीने के बहाने कार से उतरा। वह विस्की की एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया था, जिसे उसने कार पर डाला और आग लगा दी। इसके बाद वो वहां से तत्काल भाग गया।'

कार में जब आग लगाई गई तब वो सड़क किनारे खड़ी थी। आग लगने की घटना के बाद उसमें बैठे तीन लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया है कि गंगाधर और उसकी पत्नी को कम चोट लगी है जबकि गंगाधर का दोस्त बुरी तरह घायल हुआ है। 

गंगाधर की पत्नी को बाद में घर भेज दिया गया जबकि पति को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उसका बयान लिया जा सका। पुलिस के अनुसार कानून प्रक्रियाओं के बाद जल्द ही इस मामले में एक केस दर्ज किया जाएगा। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत