लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: महिला कांस्टेबल ने सर्किल इंस्पेक्टर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, CM रेड्डी से मांगा इंसाफ

By प्रिया कुमारी | Updated: July 18, 2020 10:43 IST

आंध्र प्रदेश में महिला कांस्टेबल ने सर्कल इंस्पेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और गृह मंत्री मेकथोती सुचारिता से मदद की अपील है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में शुक्रवार को एक महिला कांस्टेबल ने सर्कल इंस्पेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और गृह मंत्री से इंसाफ की मांग की है।

आंध्र प्रदेश से एक महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार को एक महिला कांस्टेबल ने सर्कल इंस्पेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास विरोध प्रदशर्न किया। महिला कांस्टेबल का कहना है कि सर्कल इंस्पेक्टर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। महिला कांस्टेबल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और गृह मंत्री मेकथोती सुचारिता से मदद की अपील है, क्योंकि उनके जान को खतरा  है। 

एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार महिला कांस्टेबल ने कहा है कि मैने सारे सबूतों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जिसके बाद उन्होंने मुझे धमकी देनी शुरू कर दी और अपने कई दोस्तों को भी धमकी देने के लिए भेजा। धमकी देते हुए उनलोगों ने मुझसे कहा कि उनके पास सांसदों का राजनीतिक समर्थन है और वह मुझे मार डालेगा। मैं  विभागीय कार्रवाई का अनुरोध करती हूं कि उनके खिलाफ निर्भया अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए  एक जांच की जानी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से न्याय करने की अपील करती हूं। मेरे और मेरे बेटे को जान का खतरा है इसलिए सुरक्षा दी जाए। महिला कांस्टेबल ने सवाल पूछते हुए कहा कि आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती हैं जब विभाग की एक महिला खुद सुरक्षित नहीं है? 

हेड कांस्टेबल ने बताया कि सर्कल इंस्पेक्टर ने उस पर कई बार हमला करने की कोशिश की। वह बार-बार धमकी दे रहा है। इसीलिए मैंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की है। मेरे पास पूरी जानकारी है। हमे इंसाफ मिले और आरोपी को सजा दी जाए।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी