लाइव न्यूज़ :

इस सीरियल रेपिस्ट के खौफ से बाहर नहीं निकलती थीं महिलाएं, 24 साल में किए 14 से भी ज्यादा रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 16, 2018 16:38 IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस ने एक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

Open in App

लखनऊ, 16 फरवरी।  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस ने एक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 साल का है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी बबलू कुमार ने बताया कि वह अब तक 14 महिलाओं का रेप कर चुका है। जिसमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं। 

डर से नहीं निकलती थी महिलाएं

टीओआई के मुताबिक आरोपी बबलू 15 साल की उम्र में  ही उसने छह साल की बच्ची के साथ रेप किया था। जिसके बाद उसे बच्चों के जेल भेजा गया था। घटना के नौ साल बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा है तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने पुलिस को  बताया कि 14 महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है।यूपी पुलिस ने यह भी ने बताया कि आरोपी बबलू के ऊपर अपने एक रिश्तेदार के रेप का भी आरोप है। वह खेतों में अकेले जाने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। आरोपी बबलू से महिलाओं में इतना खौफ था कि महिलाएं घर से निकलने में डरती थीं। 

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

2015 में एक मामले में जमानत सुरक्षित होने के बाद बबलू कुमार लापता हो गया था। जिसके बाद वह कब गांव आकर महिलाओं का रेप कर फिर से गायब हो जाता था, ये किसी को पता नहीं चल पाता था। गांव वालों ने बबलू की इस हरकत से परेशान होकर दिसंबर 2017 में बबलू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यूपी पुलिस उसी दिन से आरोपी की तलाश में लग गई थी।

सोमवार 12 फरवरी देर रात अमरोहा के हसनपुर की पुलिस जब पेट्रोलिंग पर थी तो आरोपी बबलू कुमार को बाइक पर देखा गया। पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगा यहां तक कि उसने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा  हुआ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई लाश को बनाता था हवस का‌ शिकार, तो कोई करता था बहन का रेप, ये है 5 साइको किलर की पूरी कहानी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला