लाइव न्यूज़ :

अमरावतीः 10 दिन की बच्ची को पेट फूलने की समस्या, मां की रिश्तेदार ने पेट को लोहे की गर्म छड़ से दागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 20:19 IST

पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को मामला प्रकाश में आने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत मामला कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची का जन्म अमरावती जिले के चिखलदरा के दहेन्द्री गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में हुआ था।मेलघाट क्षेत्र में प्रचलित अंधविश्वासी प्रथा ‘दम्मा’ करने का सुझाव दिया।

नागपुरः महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पेट फूलने का इलाज करने के नाम पर एक महिला रिश्तेदार ने 10 दिन की बच्ची को कथित तौर पर लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को मामला प्रकाश में आने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत मामला कर लिया गया।

बच्ची का जन्म अमरावती जिले के चिखलदरा के दहेन्द्री गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में हुआ था। चिखलदरा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बच्ची की मां की एक रिश्तेदार उनसे मिलने आई, जिसने परिवार को बताया कि बच्ची को पेट फूलने की समस्या है तथा उसने जिले के मेलघाट क्षेत्र में प्रचलित अंधविश्वासी प्रथा ‘दम्मा’ करने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला की रिश्तेदार ने बच्ची के पेट को लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया। अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय पीएचसी कर्मी बच्ची को देखने के लिए पहुंचे जिन्हें उसके पेट पर दागे जाने के निशान दिखे। वे तुरंत बच्ची को इलाज के लिए अचलपुर जिला अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार, बच्ची को शनिवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और अब उसकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?