लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से लौटे दंपति की नेपाली नौकर ने की हत्या, चुराए थे पांच करोड़ के गहने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2022 21:58 IST

भारतीय मूल के श्रीकांत और उनकी पत्नी अनुराधा हाल ही में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई वापस आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के चेन्नई में दो एनआरआई बुजूर्गों की नौकरी ने की हत्या.पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का नौकर कृष्णा हत्या करके फरार हो गया।पुलिस के अनुसार नौकर पाँच करोड़ के गहने भी चुरा ले गया।

 चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक दंपति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमेरिका से हाल ही में लौटे 60 साल के श्रीकांत और उनकी 55 साल की पत्नी अनुराधा की उनके ही नौकर ने बर्बर तरीके से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद नेपाल के रहनेवाले नौकर कृष्णा  अपने मालिक के घर से पांच करोड़ की कीमत के गहने चुराकर भाग रहा था।

 मामला तब सामने आया जब दंपति की अमेरिका में रहने वाली बेटी ने अपने माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की। जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो उसने चेन्नई में रहने वाले दूसरे रिश्तेदारों से संपर्ककिया जिसके बाद पता चला कि श्रीकांथ और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने नौकर के पास से जेवरात बरामद किए। जांच के बाद सामने आया है कि श्रीकांथ पेशे से चार्टर एकउंटेंट थे।

 पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कृष्णा ने अपने मालिक दंपति की हत्या करने के बाद उनकी लाश को शहर के बाद ठिकाने लगा चुका  था। 

नौकर उस वक्त पकड़ा गया जब नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। नौकर के साथ आंध्रप्रदेश का रहने वाला एक सहयोगी रवि भी पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक कृष्णा पेशे से ड्राइवर था। कृष्णा और रवि को पुलिस ने आंध्रप्रदेश के ओंगोल इलाके से गिरफ्तार किया था। 

 चेन्नई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ कन्नन ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ़ पुलिस के पास तगड़े सबूत हैं। कन्नन ने कहा कि “हमने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर ली है। आरोपियों को सज़ा दिलवाने के लिए खिलाफ़ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं।”

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचेन्नईTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो