लाइव न्यूज़ :

Alwar Rape Case: सरकारी स्कूल की चार छात्राओं ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, महिला शिक्षिका की मदद से करते हैं दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 14:27 IST

Alwar Rape Case: राजस्थान में अलवर के मांढ़ण थाने में मंगलवार रात पांच महिला अध्यापकों सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग आरोपियों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।पुलिस के अनुसार, पूर्व शिक्षक की भूमिका सामने आई है।अधिकारी बुधवार को स्कूल और गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।

Alwar Rape Case: राजस्थान के अलवर जिले में एक सरकारी स्कूल की चार छात्राओं ने अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार इस बारे में अलवर के मांढ़ण थाने में मंगलवार रात पांच महिला अध्यापकों सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी।

मांढ़ण के थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, ‘‘सभी आरोपी स्कूल के शिक्षक हैं। नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक, महिला शिक्षिका की मदद से उनके साथ दुष्कर्म करते थे।' अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने कहा कि एक प्राथमिकी में पीड़ित दो बहनें हैं जबकि अन्य दो मामलों में एक-एक पीड़ित है।

वहीं पुलिस के आला अधिकारी बुधवार को स्कूल और गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि यह स्कूल के एक पूर्व शिक्षक द्वारा बदला लेने का मामला है। इस शिक्षक को एक साल पहले छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस के अनुसार,'पूर्व शिक्षक की भूमिका सामने आई है।

आशंका है कि उसने कर्मचारियों के खिलाफ साजिश रची। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।' वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने अलवर के जिलाधिकारी और भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी ली। एक बयान के अनुसार पूनियां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?