लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद जुबैर ने अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पुलिस को देने से किया इनकार

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 15:58 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जुबैर ने सवाल पूछे जाने पर टाल-मटोल किया और 'आवश्यक तकनीकी उपकरण' उपलब्ध नहीं कराए या अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने कहा - जुबैर ने सवाल पूछे जाने पर टाल-मटोल कियामोहम्मद जुबैर ने पुलिस को 'आवश्यक तकनीकी उपकरण' उपलब्ध नहीं कराए

नई दिल्ली: फैक्ट चेकर वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर ने दिल्ली पुलिस को अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को देने से इनकार कर दिया है। खबर के मुताबिक जुबैर ने 2018 में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सौंपने से मना कर दिया है जिसका इस्तेमाल उन्होंने कथित तौर पर 'अत्यधिक भड़काऊ' सोशल मीडिया पोस्ट 'के खिलाफ' करते समय किया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा - जुबैर ने सवाल पूछे जाने पर टाल-मटोल किया

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जुबैर ने सवाल पूछे जाने पर टाल-मटोल किया और 'आवश्यक तकनीकी उपकरण' उपलब्ध नहीं कराए या अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया। हालांकि इस पर अभी तक न तो जुबैर और न ही उसकी कानूनी टीम ने कोई टिप्पणी की है। बता दें कि मोहम्मद जुबैर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। जुबैर को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत के आधार पर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

FIR में क्या कहा गया है ?

एफआईआर में कहा गया है, "मोहम्मद जुबैर द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द और तस्वीर - @zoo_bear - एक विशेष धार्मिक समुदाय के खिलाफ और अत्यधिक उत्तेजक और लोगों के बीच नफरत की भावना को भड़काने के लिए पर्याप्त से अधिक हैं। इससे सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है।"

वहीं जुबैर के सहयोगी और ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने आरोप लगाया है कि जुबैर को बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया गया है। जो कि उन धाराओं के लिए कानून के तहत अनिवार्य है, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस वैन में जुबैर को ले जाया गया, उसमें किसी भी पुलिसकर्मी ने नाम का टैग नहीं लगाया था।

वहीं एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को मंगलवार को 'बेहद चिंताजनक' करार दिया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। साथ ही प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी जुबैर को रिहा करने की मांग की है।

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी