लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद: दलित लॉ स्टूडेंट की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमॉर्टम में हुआ ये खुलासा

By IANS | Updated: February 14, 2018 14:38 IST

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में 11 फरवरी को दलित युवक दिलीप सरोज की पीट-पीटकर कुछ दबंगों ने हत्या कर दी थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कानून की पढ़ाई कर रहे दलित छात्र दिलीप सरोज की पिछले सप्ताह हुई हत्या के मुख्य अभियुक्त को बुधवार को सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त विजय शंकर को नेता चंद्रभद्र सिंह के घर से गिरफ्तार किया गया।

एक भोजनालय में कुछ मामूली मुद्दे पर झड़प के बाद सिंह के नेतृत्व में चार व्यक्तियों ने सरोज पर हमला किया जिसके बाद 26 वर्षीय एलएलबी छात्र कोमा में चला गया और रविवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद: दलित लॉ स्टूडेंट की बेहरहमी से हत्या के बाद छात्रों ने निकाला जुलूस, जानें घटना की पूरी टाइमलाइन

किसी ने छात्र की हत्या का वीडियो बना लिया और वह वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश फैल गया। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि छात्र के शरीर पर 30 चोटें आई थीं।

राजनीतिक दलों ने इस घटना पर उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और विपक्ष ने विधानसभा में मौजूदा बजट सत्र में इस मुद्दे को बार-बार उठाया।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या पर भड़के पूर्व सीएम अखिलेश, कहा- बद से बदतर स्थिति भाजपा राज में

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने सरोज की मौत के बाद काफी हंगामा किया। उन्होंने एक बस को आग लगा दी और जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय का घेराव लिया।

आलोचना झेलने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। 

टॅग्स :इलाहाबादउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने