लाइव न्यूज़ :

मथुरा के जेल में 7 वर्ष पूर्व हुई गैंगवॉर के सभी 14 आरोपी बरी, 15 आरोपी थे नामजद, एक की हुई थी हत्या

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2022 07:42 IST

17 जनवरी 2015 को राजेश टोटा और जेल में बंद ब्रजेश मावी के साथियों के बीच गैंगवॉर हो गई। इस गैंगवॉर में जेल के एक बंदी की मौत हो गई। गैंगवॉर के दौरान घायल हुए राजेश टोटा की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 17 जनवरी 2015 को राजेश टोटा और जेल में बंद ब्रजेश मावी के साथियों के बीच गैंगवॉर हुई थीइस गैंगवॉर में जेल के एक बंदी की मौत हो गई, बकी की हत्या अस्पताल ले जाते वक्त की गई

मथुराः उत्तर प्रदेश में मथुरा की जिला जेल में सात वर्ष पूर्व हुई गैंगवॉर के सभी 14 आरोपियों को सत्र अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया और उन्हें रिहा करने के आदेश दे दिए। वारदात के सभी आठ चशदीद गवाह बयान से मुकर गए थे जिसके कारण अदालत को सबूत नहीं मिल सके। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश ब्रजेश मावी की हत्या के आरोपी राजेश टोटा सहित उसके कई साथी जेल में बंद थे।

इसी दौरान 17 जनवरी 2015 को राजेश टोटा और जेल में बंद ब्रजेश मावी के साथियों के बीच गैंगवॉर हो गई। इस गैंगवॉर में जेल के एक बंदी की मौत हो गई। गैंगवॉर के दौरान घायल हुए राजेश टोटा की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 15 आरोपी नामजद हुए, जिसमें राजेश टोटा भी शामिल था।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पाण्डेय की अदालत में हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को अदालत ने निर्णय देते हुए सभी आरोपियों को आरोपमुक्त मानते हुए बरी कर दिया, क्योंकि इस मामले के सभी आठ चश्मदीद गवाह अपने बयान से मुकर गए हैं।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर