लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 16, 2022 21:45 IST

बंगालः मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई और गिरफ्तारी वारंट जब जारी किया गया, उस वक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिथ प्रामाणिक की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री के साथ-साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी 11 नवंबर को वारंट जारी किया गया।प्रामाणिक के वकील दुलाल घोष ने हालांकि अपने अगले कानूनी कदम के बारे में नहीं बताया। अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन और बिरपारा के पास स्थित गहनों की दुकानों में 2009 में चोरी हुई थी।

अलीपुरद्वारः अलीपुरद्वार की एक अदालत ने 13 साल पहले आभूषणों की दो दुकानों में हुई चोरियों के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई और गिरफ्तारी वारंट जब जारी किया गया उस वक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रामाणिक की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं था। मंत्री के साथ-साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी 11 नवंबर को वारंट जारी किया गया।

प्रामाणिक के वकील दुलाल घोष ने हालांकि अपने अगले कानूनी कदम के बारे में नहीं बताया। अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन और बिरपारा के पास स्थित गहनों की दुकानों में 2009 में चोरी हुई थी। सरकारी वकील जे. मजूमदार ने बुधवार को बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर उत्तरी 24 परगना जिले के ‘एमपी/एमएलए’ अदालत से इस मुकदमे को अलीपुरद्वार अदालत में स्थानांतरित किया गया।

उत्तर बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से सटे दिनहाटा कस्बे के रहने वाले प्रामाणिक 2019 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह फरवरी, 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे, जहां से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। संपर्क करने पर अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालBJPकोर्टNisith Pramanik
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए