लाइव न्यूज़ :

UP News: डिलीवरी के दौरान नवजात के सिर पर लगा ब्लेड, डॉक्टरों ने बिन बताए दूसरे अस्पताल किया रेफर; अलीगढ़ में नर्सिंग होम का कारनामा

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2025 13:15 IST

UP News:राजूल नर्सिंग होम अंजुला भार्गव डॉक्टर के द्वारा महिला का ऑपरेशन करते समय नवजात शिशु के सर में लगा ब्लेड

Open in App

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक प्राइवेट नर्सिंग होम की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक नवजात के साथ इतना बुरा हुआ कि जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। दरअसल, राजुल नर्सिंग होम की डॉक्टर अंजिल भार्गव ने  महिला का ऑपरेशन करते वक्त बच्चे  के सर में ब्लेड लग दिया, और जिसकी वजह से सर में गहरा घाव हो गया। डॉक्टर के द्वारा  इस बात की सूचना अस्पताल की डॉक्टर ने परिवार को नहीं दी, जैसे इस बात की सूचना जब परिवार को हुई तो परिवार के लोगों ने अस्पताल पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

डिबाई निवासी कृष्ण भारद्वाज नाम का एक युवक अपनी  पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल में आया था। उक्त युवक के द्वारा बताया गया कि डिलीवरी करते समय नवजात बच्चे के सर में ब्लेड लग गया, और बच्चे के सर में गहरा घाव हो गया। इस बात की सूचना डॉक्टर एवं अस्पताल स्टाफ ने परिवार को नहीं दी, और बच्चे को सीरियस बता कर दूसरे अस्पताल में भारती कर दिया, जब बच्चा स्वस्थ हुआ और परिवार के पास पहुंचा तो देखा कि सर में गहरा घाव है।

जब परिवार के द्वारा इस बात की जानकारी डॉक्टर से ली गई तो डॉक्टर ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, इस बात से नाराज परिवार के द्वारा अस्पताल पर हंगामा किया गया। डॉक्टर की लापरवाही को देखते हुए परिवार के द्वारा संबंधित थाने में तहरीर भी दी गई है।

मौके पर थाना पुलिस पहुंची और हंगामा शांत कराया, कृष्ण भारद्वाज के द्वारा बताया गया कि जब वह डॉक्टर से बात कर रहे थे तो डॉक्टर के द्वारा पत्रकार ,प्रशासन एवं  जनप्रतिनिधियों को गाली देते हुए कहा कि तुम्हे  जो करना है कर सकते हो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे अस्पताल के ऊपर सख्त से सख्त  कार्रवाई होनी चाहिए।

कृष्ण भारद्वाज ने जब अस्पताल से जीएसटी बिल मांगे तो अस्पताल ने वह भी देने से इनकार कर दिया, और कच्चे बिल देने लगे, उक्त युवक के द्वारा कच्चे लेने से इनकार कर दिया, कहीं ना कहीं अस्पताल की मानसिकता संधिक्त नजर आती है। ऐसे अस्पताल पर शासन और प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।

टॅग्स :अलीगढ़डॉक्टरनवजात शिशुउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह