लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः बीमार बेटी को घर में छोड़ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे माता-पिता?, घर में घुसकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, शरीर पर चोट के निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 19:06 IST

Aligarh: पीड़िता के पिता के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पड़ोसी गांव गए थे और अपनी बेटी को घर पर ही छोड़ गए थे, जो बीमार थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के घर में घुस आया जब वह घर पर अकेली थी।युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।बेटी को परेशान हालत में पाया और शरीर पर चोट के निशान देखे।

Aligarh: अलीगढ़ जिले के चंदौस थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी उस समय पीड़िता के घर में घुस आया जब वह घर पर अकेली थी और उसने युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पड़ोसी गांव गए थे और अपनी बेटी को घर पर ही छोड़ गए थे, जो बीमार थी। पुलिस ने बताया कि शाम को जब माता-पिता वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को परेशान हालत में पाया और उसके शरीर पर चोट के निशान देखे।

युवती ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने सोमवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। चंदौस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज