लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अलकायदा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 'खिलाफत' स्थापित करने की फिराक में थे आतंकी, AK-47, एयर राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2024 20:15 IST

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. इश्तियाक के नेतृत्व वाले मॉड्यूल का उद्देश्य 'खिलाफत' स्थापित करना और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। आरोपियों को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया हैडॉ. इश्तियाक के नेतृत्व वाले मॉड्यूल का उद्देश्य 'खिलाफत' स्थापित करना था

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. इश्तियाक के नेतृत्व वाले मॉड्यूल का उद्देश्य 'खिलाफत' स्थापित करना और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। आरोपियों को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। इन राज्यों के पुलिस बलों के साथ एक संयुक्त अभियान में ये गिरफ्तारियां की गईं। खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाया गया।

दिल्ली पुलिस के बयान के हवाले से पीटीआई ने बताया, "मौजूदा स्थिति के अनुसार, इस मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) के डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था और यह देश में 'खिलाफत' घोषित करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा रखता था।"  दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और अन्य लोगों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

एएनआई ने बताया कि पुलिस ने मौके से कई चीजें जब्त की हैं, जिनमें एक एके-47 राइफल, एक .38 बोर रिवॉल्वर, एक एयर राइफल, एक आयरन एल्बो पाइप, एक हैंड ग्रेनेड और एके-47 के छह जिंदा कारतूस शामिल हैं। झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन अमोल विनुकांत होमकर ने बताया कि अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

होमकर ने एएनआई को बताया, "तलाशी अभियान में कुछ अवैध हथियार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, संदिग्ध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसी आधार पर छापेमारी जारी है... ऑपरेशन खत्म होने के बाद और संदिग्धों से पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक बार पूरा ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद, हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।"

मई 2024 में, गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार संदिग्ध इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी श्रीलंकाई नागरिक हैं। अप्रैल में, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के ऑपरेटिव प्रभप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है।

टॅग्स :Al Qaedaक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी