लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी के साथ तस्वीरें साझा होने पर अखिलेश यादव बोले-"फोटो तो किसी के भी साथ हो सकती है..."

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 15:30 IST

उमेश पाल हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के साथ अखिलेश यादव की तस्वीरें साझा होने के बाद यूपी में सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने सदाकत के साथ फोटो शेयर होने पर सफाई दी है अखिलेश यादव और सदाकत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तस्वीरें साझा होने पर बीजेपी ने सपा पर बोला हमला

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार सदाकत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो साझा होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के साथ तस्वीरें देखने के बाद सियासत काफी गर्म हो गई, इस बीच अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ सफाई देते हुए अखिलेश ने बयान जारी किया।

मीडिया से बात करते हुए सपा नेता ने कहा, "तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है, कल खाना खाते समय हमारी तस्वीर मुख्यमंत्री जी के साथ थी। आज सोशल मीडिया का जमाना है। कोई भी आता है और फोटो खिंचाता है।" 

दरअसल, सोशल मीडिया पर सदाकत के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर खूब साझा की जा रही है। इस फोटो को देख भाजपा और सपा एक-दूसरे पर हमलावर हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि सपा नेताओं के साथ सदाकत के संबंध है और सपा माफियाओं को संरक्षण देती है। इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं हटी और उसने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है। 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशळ मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। इन तस्वीरें में सपा ने दावा किया है कि सदाकत का संबंध भारतीय जनता पार्टी से हैं और वह भाजपा का नेता है।

सपा के मीडिया सेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सदाकत वर्तमान समय में बीजेपी का सदस्य था और  इसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही है। बीजेपी की पूर्व विधायिका नीलम करवररिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की तस्वीर बीजेपी के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं।"  

बताते चलें कि उमेश पाल की दिनदहाड़े धूमनगंज में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के एक अन्य आरोपी अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस मामले में लगातार पुलिस जांच कर रही है और हत्या की साजिश रचने वाले सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए मुश्तैदी से जांच कर रही है। वहीं, राज्य में हुए इस हत्याकांड को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और सपा दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गई है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?