लाइव न्यूज़ :

Akanksha Dubey Death Case: आरोपी गायक समर सिंह का कराया गया मेडिकल, गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद वाराणसी ले जाया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 12:40 IST

Akanksha Dubey death case: गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार रात गिरफ्तार करने के बाद आरोपी गायक समर सिंह का शुक्रवार मेडिकल कराया गया।गाजियाबाद के डीसीपी ने कहा कि अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड के लिए गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।गायक-अभिनेता समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

Akanksha Dubey death case :भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गायक समर सिंह को गुरुवार देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल कराने के लिए शुक्रवार जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र लाया गया। पुलिस समर सिंह को आज ट्रांजिट रिमांड के लिए गाजियाबाद कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे वाराणसी ले जाया जाएगा। गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि गायक के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। गायक-अभिनेता समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। आकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे की शिकायत के बाद वाराणसी पुलिस ने गायक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं। उनके गले में फंदा लगा पाया गया था। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था लेकिन अभिनेत्री की माँ ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। अभिनेत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। पोस्टमार्टम में अभिनेत्री द्वारा शराब पीने का जिक्र नहीं है। जैसा कि पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया था कि घटना वाली रात अभिनेत्री ने शराब का सेवन किया था।

आकांक्षा दुबे के परिवार की तरफ से मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर वाराणसी पुलिस से सवाल किया था कि पुलिस ने दावा किया है कि मरने से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका कहीं भी जिक्र नहीं है। उसके पेट में कोई भूरा केमिकल पाया गया है।

टॅग्स :भोजपुरीवाराणसीगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड