लाइव न्यूज़ :

JNU कैंपस में एक आइसा कार्यकर्ता ने महिला के साथ किया यौन शोषण, मामले में जेएनयू ने कुछ भी कहने से किया इन्कार, जांच के दिए गए आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 07:48 IST

इस पर बोलते हुए पीड़ित महिला ने कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को उसकी मर्जी के बिना अनुचित रूप से छूआ और पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया। पीड़िता को उसके सहपाठियों के माध्यम से उसे बदनाम करने तथा उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की साजिशों के बारे में भी बताया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआइसा कार्यकर्ता पर जेएनयू में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।इस पर कुछ भी बोलने से जेएनयू के अधिकारियों ने इन्कार कर दिया है।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के एक कार्यकर्ता पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपी ने बिना उसकी मर्जी के उसे गलत तरीके से छूआ और पीछे से पकड़ा है। AISA कार्यकर्ता का यह भी कहना है कि आरोपी ने उसे ऐसी हालत में बहुत देर तक पकड़े रखा था और उसका यौन उत्पीड़न किया था। मामले के सामने आने पर किसी भी संस्था ने खुल कर नहीं बोला है। इस पर बयान देने के लिए जेएनयू के अधिकारियों ने भी मना कर दिया है।  

पीड़िता का है आरोप

‘कंसर्न्ड विमेन ऑफ जेएनयू’ ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को उसकी मर्जी के बिना अनुचित रूप से छूआ और पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया। पीड़िता को उसके सहपाठियों के माध्यम से उसे बदनाम करने तथा उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की साजिशों के बारे में भी बताया जा रहा है।’’ 

आइसा ने जांच के लिए समिति के पास भेजा है शिकायत

आपको बता दें कि बयान में घटना की तारीख का जिक्र नहीं है। इस बीच, आइसा ने कहा कि शिकायत की जांच को उस समिति के पास भेजा गया है जो यौन उत्पीड़न मामले के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करती है। आरोपी कार्यकर्ता को संगठन की गतिविधियों में भाग न लेने को कहा गया है। 

जेएनयू ने कुछ बोलने से किया इन्कार

जेएनयू आईसीसी की पीठासीन अधिकारी पूनम कुमारी से संपर्क करने पर उन्होंने घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। जेएनयू के ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ सुधीर प्रताप सिंह ने भी कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, जेएनयू आइसा की सचिव मधुरिमा कुंडु ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को एक संदेश भेजा है और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा)रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?