लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप : एम्स ने एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के दूसरे पोस्टमार्टम के लिए टीम बनाई

By भाषा | Updated: December 22, 2019 12:26 IST

छह दिसंबर को पुलिस ने चट्टनपल्ली में एक मुठभेड़ में इन्हें उस वक्त मार गिराया था जब उन्हें जांच के लिए अपराध दृश्य की पुनर्रचना के वास्ते मौका-ए-वारदात पर ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम के बाद शवों को चारों आरोपियों के परिवारों को सौंपा जा सकता है। डॉक्टरों को उनके द्वारा एकत्रित किए गए सबूतों के आधार पर स्वतंत्र राय पेश करने की सलाह दी गई है।

एम्स ने हैदराबाद के समीप एक महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के चारों आरोपियों के शवों का दूसरी बा र पोस्टमार्टम करने के लिए तीन फॉरेंसिक डॉक्टरों का दल गठित किया है। ये चारों आरोपी छह दिसंबर को एक कथित मुठभेड़ में मारे गए थे। एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व वाले दल में डॉ. आदर्श कुमार और डॉ. अभिषेक यादव सदस्य हैं। पोस्टमार्टम में डॉ. वरुण चंद्रा टीम की मदद करेंगे।

तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव को भेजे एक पत्र में एम्स ने बताया कि टीम हैदराबाद में 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे सरकारी गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। एक सूत्र ने बताया, ‘‘चिकित्सा बोर्ड 22 दिसंबर को शाम सवा पांच बजे तेलंगाना के लिए रवाना होगा और 23 दिसंबर को लौटेगा।’’

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने चारों आरोपियों का दूसरा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के पूर्व के आदेश के अनुसार शवों को गांधी अस्पताल में रखा गया है। उच्च न्यायालय में आरोपियों की न्यायेतर हत्याओं और इसे फर्जी मुठभेड़ बताने का आरोप लगाते हुए याचिकाएं दायर की गई थीं। खंडपीठ ने निर्देश दिया था कि पोस्टमार्टम 23 दिसंबर से पहले किया जाए और उच्च न्यायालय के महापंजीयक को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।

पोस्टमार्टम के बाद शवों को चारों आरोपियों के परिवारों को सौंपा जा सकता है। डॉक्टरों को उनके द्वारा एकत्रित किए गए सबूतों के आधार पर स्वतंत्र राय पेश करने की सलाह दी गई है। इन चारों आरोपियों को महिला पशु चिकित्सा से बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के बाद उसका शव जलाने के आरोप में 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए थे।

छह दिसंबर को पुलिस ने चट्टनपल्ली में एक मुठभेड़ में इन्हें उस वक्त मार गिराया था जब उन्हें जांच के लिए अपराध दृश्य की पुनर्रचना के वास्ते मौका-ए-वारदात पर ले जाया गया। इस ‘मुठभेड़’ पर कई कानूनी प्रश्नचिह्न लगे हैं। पहला पोस्टमार्टम महबूबनगर के एक सरकारी अस्पताल में छह दिसंबर को किया गया था जिस दिन चारों आरोपी मारे गए थे। वहां से उनके शवों को गांधी अस्पताल ले जाया गया। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो