लाइव न्यूज़ :

पत्नी, दो पुत्रों को जहर का इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने लगाई फांसी, अहमदनगर में दिल दहलाने वाली घटना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 20, 2021 20:07 IST

अहमदनगर के कर्जत तहसील के राशिन में घटना से पूरे परिसर में खलबली मच गई है. डॉक्टर ने पूरे परिवार को मार डाला.

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है.खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.चिट्ठियों में लिखा है कि बड़े पुत्र कृष्णा को बहरेपन की शिकायत रही है.

अहमदनगरः कर्जत तहसील के राशिन में एक डॉक्टर ने कथित तौर पर पत्नी व दो बच्चों को जहर का इंजेक्शन देकर उनकी हत्या करने पश्चात स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना से पूरे परिसर में खलबली मच गई है. घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ. कर्जत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है. खबर लिखे जाने तक चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक राशिन स्थित श्रीराम अस्पताल के संचालक डॉ. महेंद्र थोरात (46) ने पत्नी वर्षा (42) सहित सोलह वर्षीय पुत्र कृष्णा और सात वर्षीय कैवल्य को जहर का इंजेक्शन लगाया.

उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसके अलावा एक अन्य चिट्ठी कमरे की दीवार पर चिपकी हुई मिली है. कहा जा रहा है डॉ. थोरात ने ही ये चिट्ठियां लिखी थीं. चिट्ठियों में लिखा है कि बड़े पुत्र कृष्णा को बहरेपन की शिकायत रही है.

उसे सुनाई नहीं पड़ता. इसलिए माता-पिता के तौर पर कई बार समाज में शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा. इसलिए पति-पत्नी ने सोच-विचार कर आत्महत्या का निर्णय लिया है. सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में डॉ. थोरात ने अपनी संपत्ति बहरे लोगों की सेवा में जुटी किसी संस्था को देने की इच्छा जताई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए