लाइव न्यूज़ :

FB लाइव करके की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा- सेना में जाने का सपना नहीं हो सका पूरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 13, 2018 10:13 IST

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले युवक का नाम मुन्ना कुमार है। मुन्ना न्यू आगरा के शांति नगर का रहने वाला था। वह बीएससी किया हुआ था।

Open in App

आगरा, 13 जुलाई:  उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी फैला दी है। यहां एक युवक की भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा नहीं हो पाया तो उसने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करते वक्त इस युवक ने फेसबुक पर लाइव भी किया। इसमें सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि खुदकुशी का ये लाइव नजारा 2 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा लेकिन किसी ने भी इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। 

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले युवक का नाम मुन्ना कुमार है। मुन्ना न्यू आगरा के शांति नगर का रहने वाला था। वह बीएससी किया हुआ था। बुधवार 11 जुलाई की सुबह उसने फेसबुक पर 1.9 मिनट का एक विडियो अपलोड किया। इसमें उसने आत्महत्या के लिए माफी मांग रही थी। इस विडियो को कुछ ही देर में 2,750 लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने भी युवक के परिवार या दोस्तों को सूचना नहीं दी। 

यह भी पढ़ेंः- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाते हुए बनाया लाइव वीडियो

युवक ने आत्महत्या से पहले एक छह पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने लिखा कि आत्महत्या के लिए वह खुद जिम्मेदार है। वह भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन पांच बार उसने कोशिश की लेकिन वह प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पा रहा था। उसने अपने माता-पिता को निराश किया है। 

मुन्ना के छोटे भाई विकास कुमार ने बताया, वह भगत सिंह का बहुत बड़ा फैन था। वह भारतीय सेना में जाना चाहता था। उसके अंदर देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा था। हालांकि उन्हें यकीन नहीं होता कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। फैमली वालों का कहना है कि आत्महत्या के पहले उसका व्यवहार एकदम सामान्य था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला