लाइव न्यूज़ :

Agra Crime News: कांस्टेबल ने 25 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार किया और गला घोंटा, किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला शव, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2024 11:26 IST

Agra Crime News: पुलिस ने बताया कि महिला का शव 29 दिसंबर को पुलिसकर्मी के किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला इस घटना से एक दिन पहले आगरा में कांस्टेबल के किराए के कमरे पर गई थी। कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह (27) को 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।किराए के कमरे में लटकी मिली थी। कमरा का किराया आगरा में छत्ता थानाक्षेत्र के बेलागंज में है।

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कांस्टेबल ने 25 वर्षीय एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव 29 दिसंबर को पुलिसकर्मी के किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था।

पुलिस के मुताबिक, यह महिला इस घटना से एक दिन पहले आगरा में कांस्टेबल के किराए के कमरे पर गई थी। छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आर के सिंह ने बताया, ‘‘आगरा में तैनात पुलिस कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह (27) को 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जो उनके किराए के कमरे में लटकी मिली थी। कमरा का किराया आगरा में छत्ता थानाक्षेत्र के बेलागंज में है।’’ आगरा पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धाराओं 306, 376 एवं एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

आगरा में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को चलती कार से बाहर फेंका गया

उत्तर प्रदेश के आगरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला ने कहा है कि मामले को निपटाने के लिए उसे एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया और मना करने के बाद उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 25 वर्षीय महिला 30 दिसंबर को आगरा के ‘इनर रिंग रोड’ पर बेहोशी की हालत में मिली थी। आगरा के एक आश्रय गृह की कर्मचारी रही इस महिला के साथ 11 नवंबर को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और इस सिलसिले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार महिला ने कहा कि उसे आरोपियों के एक दोस्त ने एक रेस्तरां में बैठक के लिए बुलाया था जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पीने और आरोपियों के पक्ष में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस के मुताबिक बाद में इस महिला को आगरा ‘इनर रिंग रोड’ पर चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। आगरा शहर के पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने कहा, ‘‘ पीड़िता को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?