लाइव न्यूज़ :

'Bulli Bai' ऐप के बाद चर्चा में आए एक टेलीग्राम चैनल पर लगा बैन, सिर्फ हिंदू लड़कियों और महिलाओं की फोटो शेयर करने का आरोप

By आजाद खान | Updated: January 5, 2022 20:23 IST

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी कि संबंधित टेलीग्राम चैनल को बैन कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'Bulli Bai' के बाद अब सरकार ने एक टेलीग्राम चैनल पर नकेल लगाया है। आरोप है कि यह चैनल सिर्फ हिंदू लड़कियों और महिलाओं के फोटोज को अपने प्लेफॉर्म पर शेयर करता था।सरकार ने इस चैनल को बैन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई दिल्ली: एक तरफ जहां देश में 'Bulli Bai' विवाद चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक और अपमानजनक चैनल में कथित तौर पर सिर्फ हिंदू लड़कियों और महिलाओं के फोटोज शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। अभी 'Bulli Bai' का विवाद थमा ही नहीं था कि फिर से किसी एक खास जाति विशेष को टारगेट कर लड़कियों और महिलाओं के फोटोज शेयर किए जाने लगे हैं। बता दें कि महिलाओं के प्रति यह पहला मामला नहीं है जहां उनकी तस्वीरों को बिना उनकी मर्जी के सोशल साइट पर पोस्ट किया जाता है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है जहां इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती थी। यह कारण है कि अपराधियों का साहस बढ़ता गया और अब वे अपराध के सभी सीमा को पार कर चुके हैं।

क्या करता था यह टेलीग्राम चैनल

यह टेलीग्राम चैनल पिछले साल जून में बना था और तब से वह अपने चैनल के माध्यम से हिंदू महिलाओं और लड़कियों को टारगेट किया जा रहा था। इस चैनल पर आरोप है कि यह महिलाओं की तस्वीरें अपने प्लेफॉर्म पर अपलोड करता था और लोग इस पर अपनी राय देते थे। हालांकि इसे कौन चलाता था इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फिलहाल इस चैनल पर रोक लग गया है।

सरकार ने चैनल को किया ब्लॉक

इस मामले में बोलते हुए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संबंधित टेलीग्राम चैनल पर कार्रवाई करते हुए उसे बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार आगे की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क कर रही है। यह मामला तब सामने आया जब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस चैनल के स्क्रीनशॉट्स और खबरों लोग पोस्ट करने लगे थे। वे लोग अपने पोस्ट के साथ आईटी मंत्री को भी टैग किया था जिसके जवाब में ट्वीट कर इस पर ताजा जानकारी शेयर की है।

टॅग्स :क्राइमबुल्ली बाई ऐप मामलाNew Delhiभारतनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी