लाइव न्यूज़ :

सब्जी विक्रेता को गाली देने के बाद छड़ी से पीटा, पुलिस ने एक को किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: April 13, 2020 17:34 IST

देश में लॉकडाउन है। 21 दिन का लॉकडाउन कल खत्म हो रहा है। इस बीच दिल्ली में एक शख्स ने सब्जी विक्रेता को गाली दिया और छड़ी से पिटाई कर दिया। पुलिस ने एक को अरेस्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान पत्र दिखाने के लिए कहा लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं था। वह आदमी फिर गुस्से से उसका नाम और पता पूछता है।यह घटना ताजपुर रोड पर हुई और सब्जी विक्रेता को मारने वाले की पहचान प्रवीण बब्बर के रूप में हुई।

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली में पहचान पत्र नहीं दिखा पाने पर अपना नाम बताने वाले एक युवा सब्जी विक्रेता को गाली देने और छड़ी से पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

ताजपुर रोड इलाके में हुई इस घटना के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की। वीडियो में बदरपुर एक्सटेंशन निवासी प्रवीण बब्बर सब्जी विक्रेता से अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं था। वह आदमी फिर गुस्से से उसका नाम और पता पूछता है।

जब सब्जी विक्रेता ने अपना नाम मोहम्मद सलीम बताया तो प्रवीण ने उसे गाली दी और उसकी पिटाई कर दी। उस व्यक्ति ने उसे बिना आईडी के इलाके में नहीं आने की धमकी भी दी । पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आरपी मीणा ने कहा, ‘‘ यह घटना ताजपुर रोड पर हुई और सब्जी विक्रेता को मारने वाले की पहचान प्रवीण बब्बर के रूप में हुई।’’

टूर एंड ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले बब्बर ने पुलिस को बताया कि इलाके में लगभग 10 सब्जी विक्रेता थे और लॉकडाउन लागू होने के कारण उन्होंने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा लेकिन यह युवा सब्जी विक्रेता नहीं हटा। मीणा ने कहा यह देखकर बब्बर को गुस्सा आया और उसने पीड़ित को पीटा।

सब्जी विक्रेता ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह ताजपुर रोड पर था तो बब्बर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और पिटाई की। डीसीपी ने कहा, ‘‘हमने प्रवीण बब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।’’ बब्बर के खिलाफ बदरपुर पुलिस थाने में भादसं की धारा 153 , 355, 298 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा