लाइव न्यूज़ :

परिवार के साथ कोलकाता जा रही अभिनेत्री की लूटेरों ने गोली मारकर की हत्या, मदद की तलाश में 3 किमी तक भटकते रहे पति

By भाषा | Updated: December 28, 2022 14:28 IST

पति प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गये और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी दो साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे। अभिनेत्री ने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

हावड़ाः पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को झारखंड की एक अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हावड़ा जिले में बुधवार तड़के राजमार्ग पर लुटेरों ने अभिनेत्री के परिवार पर हमला कर दिया और लूटपाट का विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक झारखंड की रहने वाली अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी दो साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। प्रकाश कुमार एक फिल्म निर्माता हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे लघुशंका के लिए रुके। इसी बीच, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे। जब रिया ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गये और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश की, उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और रिता के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने रिया के पति से पूछताछ कर ली है, और चूंकि बेटी बहुत छोटी है, हम उससे बाद में बात कर सकते हैं क्योंकि हम उसे और परेशान नहीं करना चाहते। हम उन स्थानीय लोगों से भी बात करेंगे जिनसे मदद के लिए प्रकाश ने संपर्क किया था। ’’ उन्होंने बताया कि उनकी कार को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। 

टॅग्स :हावड़ाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड