लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Road Accident: सड़क पर चल रही थी युवती, तभी पीछे से आई बस फिर...

By अंजली चौहान | Updated: September 15, 2024 11:54 IST

Hyderabad Road Accident: हैदराबाद में एक महिला को बस ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई

Open in App

Hyderabad Road Accident: सड़क पर होने वाले हादसों से बचने के लिए अक्सर ड्राइवर को संभलकर गाड़ी चलाने की सलाह दी जाती है। मगर इसके बावजूद कई बार चालक से ऐसे जानलेवा हादसे हो जाते हैं जिसमें किसी मासूम की जान चली जाती है।

हैदराबाद में ऐसा ही एक हादसा हुआ है जिसमें बस ड्राइवर के कारण एक मासूम लड़की की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कोठागुडा जंक्शन पर शुक्रवार रात को आरटीसी बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय के. माधवी की दुखद मौत हो गई।

यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब बरकतपुरा की रहने वाली ब्यूटीशियन माधवी सड़क पार कर रही थी। उसे साफ-साफ देखने के बावजूद, जंक्शन पर थोड़ा मोड़ लेते समय बस चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के समय माधवी काम के बाद घर जा रही थी। 

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है, उस पर लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाहैदराबादमहिलाPoliceवायरल वीडियोCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए