लाइव न्यूज़ :

बिहार में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष के घर से मिला हथियारों का जखीरा, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2022 17:19 IST

पुलिस ने उनके घर से कुल 13 कट्टा, एक पिस्‍टल, 127 जिंदा कारतूस, कई खोखे, तलवार, गुप्‍ती जैसे हथियार के साथ-साथ साढ़े चार लाख रुपये नकदी भी पुलिस ने जब्‍त की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उनके घर से 13 कट्टा, एक पिस्‍टल, 127 जिंदा कारतूस, कई खोखे, तलवार, गुप्‍ती जैसे हथियार बरामद किएइससे साथ-साथ पुलिस ने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के घर से साढ़े चार लाख रुपये नकदी भी पुलिस ने जब्‍त कीपुलिस ने कौशलेंद्र कुमार और उनके आवास सहायक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया

पटना: बिहार के शेखपुरार जिले के शेखपुरा थाना के कुसुंभा ओपी क्षेत्र के बरैयाबीघा गांव में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष और पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

इसके बाद पुलिस ने हथियारों की तस्करी के आरोप में जदयू के जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके घर से कुल 13 कट्टा, एक पिस्‍टल, 127 जिंदा कारतूस, कई खोखे, तलवार, गुप्‍ती जैसे हथियार के साथ-साथ साढ़े चार लाख रुपये नकदी भी पुलिस ने जब्‍त की है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशलेंद्र कुमार के घर में गैरकानूनी काम किए जा रहे हैं। इसके बाद आधी रात को पुलिस ने घर की घेराबंदी की।

करीब तीन घंटे तक घर के अलग-अलग हिस्‍से में जांच-पड़ताल की गई तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। अलग-अलग जगहों से 13 कट्टा, एक पिस्‍टल, 127 कारतूस, कई खोखे, तलवार, गुप्‍ती बरामद किए गए। 

इसके साथ ही साढ़े चार लाख रुपये भी पुलिस को मिले। इसके बाद पुलिस ने कौशलेंद्र कुमार और उनके आवास सहायक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिता-पुत्र से गहन पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि कौशलेंद्र कुमार 2009-2012 के बीच सदर प्रखंड शेखपुरा के प्रखंड जदयू अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 से 2021 तक कुसुम्भा पंचायत के मुखिया भी रहे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

टॅग्स :जेडीयूबिहारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?