लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों की लापरवाही ने ली गर्भवती महिला जान, 22 दिन के इलाज के लिए थमाया 18 लाख का बिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2018 14:23 IST

परिजनों का आरोप,  डॉक्टरों ने कहा- पेट में बच्चा मर चुका है, रुपए नहीं जमा करोगे तो नहीं होगा ऑपरेशन

Open in App

हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर लंबे-चौड़े बिल बनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा उदारहण हरियाणा के फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है। इस अस्पताल में बुखार से पीड़ित श्वेता नाम की महिला को एडमिट कराया गया था, जो आठ महीने की गर्भवती थी। इलाज के दौरान श्वेता के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। हैरानी तो तब हुई जब हॉस्पिटल वालों ने 22 दिन के इलाज के लिए 18 लाख का बिल थमा दिया। 

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के गांव नचौली रहने वाले सीताराम ने अपनी 22 वर्षीय बेटी श्वेता को बुखार होने  पर 13 दिसंबर को एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। तीन चार दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा महिला के पेट में मर गया है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन के लिए अस्पताल ने तीन लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पैसा जमा होने के बाद ही ऑपरेशन करने की बात कही थी। वहीं हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉक्टर रमेश चन्दन का कहना है कि महिला 32 हफ्ते की प्रग्नेंट थी और उनको बहुत तेज बुखार था। उनकी हालत को देखते हुए हमने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था। लेकिन प्रग्नेंसी की वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और हम उन्हें और उनके बच्चे को नहीं बचा सके। हालांकि इन्होंने हॉस्पिटल के 18 लाख वाले बिल के मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। 

मृतका के चाचा का आरोप है कि डॉक्टर ने जानकर पैसा बनाने के लिए श्वेता को आईसीयू में शिफ्ट किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो डॉक्टर ने कहा कि पीड़िता को टाइफाइड है, फिर दो दिन बाद कहा कि महिला की आंत में छेद है। श्वेता के चाचा ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन के लिए तीन लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़ित परिवार ने बताया कि तब तक वे इलाज के नाम पर 10-12 लाख रुपये जमा करा चुके थे। अस्पताल ने उन्हें 18 लाख रुपये का बिल थमाया है।   

टॅग्स :हरियाणाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब