लाइव न्यूज़ :

Alabama mass shooting: घर में सात लोगों के शव मिले, पुलिस ने कहा- सभी शव जले थे, नरसंहार मानकर जांच, भयावह दृश्य था

By भाषा | Updated: June 5, 2020 21:47 IST

अलबामा में जो कुछ हुआ वह पुलिस के लिए यकीन करना मुश्किल है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह नरसंहार लग रहा है। घर के अंदर चार पुरुषों और तीन महिलाओं के शव जले हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यालय के अधिकारी माइक स्वाफोर्ड ने बताया, ‘‘यह काफी भयावह दृश्य था और इसके अनुसंधान में कुछ वक्त लगेगा।टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं को लगता है कि चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित सभी मृतकों को गोली मारी गयी थी।

वैल्हरमोसो स्प्रिंग्सः अलबामा में शु्क्रवार को गोलीबारी के बारे में मिली सूचना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें उस घर में सात लोगों के शव मिले जिसे जला दिया गया था। समाचार माध्यमों से यह जानकारी मिली।

डब्ल्यूएचएनटी- टीवी के मुताबिक, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले पुलिसकर्मियों ने घर में लगी आग बुझा दी थी। मोर्गन काउंटी शेरिफ के कार्यालय के अधिकारी माइक स्वाफोर्ड ने बताया, ‘‘यह काफी भयावह दृश्य था और इसके अनुसंधान में कुछ वक्त लगेगा।’’

डब्ल्यूएएफएफ- टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं को लगता है कि चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित सभी मृतकों को गोली मारी गयी थी। मोर्गन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि घटना को नरसंहार मानकर जांच की जाएगी। डब्ल्यूएएवाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर 911 नंबर पर फोन किया था।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधू नदी में तैर रहे सात बच्चों की डूबने से मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधू नदी में तैरने गए सात बच्चों की शुक्रवार को डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना थाट्टा जिले के झिरक इलाके की है। सभी बच्चों की उम्र चार से 13 साल के बीच है। इनमें तीन लड़कियां शामिल हैं ।सभी अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में भाग लेने दाइम मारी गांव आए थे। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे नदी में तैरने गए थे। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबे।

पाकिस्तान में बम विस्फोट में स्कूल के दो अध्यापकों की मौत

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी प्रांत में सड़क किनारे बम फटने से स्कूल के दो अध्यापकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बजुआर जिले के डामाडोल क्षेत्र में दो शिक्षक बाइक पर जा रहे थे जब एक नहर के पास विस्फोट हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट के कारण एक निजी स्कूल में अध्यापक अब्दुर्रहमान और सरकारी स्कूल में अध्यापक इस्माईल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान अकसर ऐसे हमलों को अंजाम देता रहता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकासंयुक्त राष्ट्रमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड