लाइव न्यूज़ :

वीडियो: केवल गाड़ी पर टेक लगाकर खड़े होने पर 6 साल की बच्चे को मिली ऐसी सजा, आरोपी चालक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2022 16:32 IST

इस घटना के बारे में बोलते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ''एक कार के ऊपर झुक कर खड़े होने के लिए छह साल के बच्चे को लात मारना कितना क्रूर है। सभी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसी घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए।''

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर केरल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स द्वारा एक छह साल के बच्चे को लात मारते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तिरुवनन्तपुरम: उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के थालास्सेरी में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने छह साल के एक प्रवासी बच्चे को उसकी कार पर झुक कर खड़े होने के लिए बेरहमी से लात मार दी है। सीसीटीवी में कैद उक्त घटन का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के साथ ही, समाचार चैनलों ने इसका प्रसारण शुरू किया है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया है। 

वीडियो में क्या दिखा

कथित घटना के एक वीडियो में, राजस्थान के प्रवासी श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले लड़के को यहां एक व्यस्त सड़क के किनारे खड़ी कार पर झुके हुए देखा जा सकता है। गुस्से में कार मालिक को बच्चे से कुछ पूछने के बाद उसकी छाती पर बेरहमी से लात मारते हुए देखा जा सकता है। 

आरोपी ने बच्चो को लात मारने को सही ठहराया 

वीडियो में, कुछ स्थानीय लोगों को यहां के पास पोनयमपालम निवासी शिहशाद नामक व्यक्ति के अमानवीय कृत्य पर सवाल करते हुए भी देखा जा सकता है। आरोपी ने अपने कृत्य को सही ठहराते हुए कहा कि लड़का बहुत देर से उसके वाहन के पास खड़ा था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद, इसे गंभीरता से नहीं लिया गया था। 

वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

हालांकि, जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया पुलिस कर्मियों ने आखिरकार आरोपी को हिरासत में ले लिया। विधानसभा अध्यक्ष और थालास्सेरी के विधायक ए. एन. शमसीर ने कहा कि इस घटना के संबंध में जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

घटना पर राज्य के शिक्षा मंत्री ने जताया दुख

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि मानवता कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप दुकानों से खरीद सकते हैं। मंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ''एक कार के ऊपर झुक कर खड़े होने के लिए छह साल के बच्चे को लात मारना कितना क्रूर है। सभी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसी घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए।''  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीKannurकेरलवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा