लाइव न्यूज़ :

उदयपुर में एक परिवार के 6 सदस्यों की रहस्यमय तरीके से हुई मौत, मचा हड़कंप

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 19:59 IST

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा, "ज्यादातर सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघर में जहां महिला और एक बच्चे का शव फर्श पर चोट के निशान के साथ पड़े मिले, जबकि बाकि छत से लटके पाए गए।पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थीउन्होंने कहा, "ज्यादातर सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों में चार बच्चों समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। गोगुन्दा कस्बे में घर के एक कमरे से दंपति और उनके चार बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। घर में जहां महिला और एक बच्चे का शव फर्श पर चोट के निशान के साथ पड़े मिले, जबकि बाकि छत से लटके पाए गए।

मृतकों की पहचान प्रकाश गमेती, उनकी पत्नी दुर्गा गमेती (27) और उनके चार नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है। प्रकाश का घर उनके दो भाइयों के करीब है। परिजनों द्वारा गेट नहीं खोलने पर प्रकाश के भाई ने पुलिस को सूचना दी। उदयपुर ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी कुंदन कांवरिया के मुताबिक प्रकाश गुजरात में काम करता था और बसों में खाना बेचा करता था। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा, "ज्यादातर सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं लेकिन प्रकाश की पत्नी का शव बच्चों में से एक के साथ फर्श पर पड़ा था।"

पुलिस को शक है कि प्रकाश ने पहले अपनी पत्नी और एक बच्चे की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद को और दूसरों को अपनी पत्नी के दुपट्टे और साड़ी से लटका लिया। फोरेंसिक की एक टीम और डॉग स्क्वायड घर पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :Udaipur PoliceRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट