लाइव न्यूज़ :

रूह कंपा देने वाला मामला आया सामने, 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 15-20 लोग पुलिस हिरासत में

By आकाश चौरसिया | Updated: April 13, 2024 12:39 IST

दक्षिण गोवा की एसपी सुनीता सावंत ने मामले में बताया कि बच्ची की बॉडी को पुलिस सर्जन के द्वारा जांचा और उसका पोस्टमार्टम भी कर लिया गया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी गोवा में 5 वर्षीय के साथ हुआ दुष्कर्मइस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआपुलिस करीब 15 से 20 लोगों से कर रही पूछताछ

पणजी:गोवा से भयावह और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। बात ये है कि दक्षिण गोवा में आने वाले क्षेत्र वास्को में 5 वर्षीय बच्ची का पहले रेप किया और फिर उसको गला दबा कर मार डाला। खबरों से पता चला है कि जब हादसा घटित हुआ, उस दौरान करीब 15 लोग मौजूद थे। पुलिस अब केस में जांच से सभी तार खंगाल रही है और करीब 20 लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। 

रिपोर्ट क्या कहती है..एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण गोवा की एसपी सुनीता सावंत ने कहा, बच्ची की बॉडी को पुलिस सर्जन के द्वारा जांचा और उसका पोस्टमार्टम भी कर लिया गया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, इसके बाद उसका गला दबाकर मार दिया गया। हमने इमारत में काम करने वाले लगभग 15-20 मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। वास्को पुलिस ने राज्य की ओर से आईपीसी की धारा 376, 302, पॉस्को अधिनियम और यौन उत्पीड़न, हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। गोवा चिल्ड्रेन एक्ट रेप और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। 

इसी तरह का एक मामला उत्तरी गोवा में घटायह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह के गंभीर मामला सामना आया है। एक महीने पहले छह साल की बच्ची के साथ रूसी नागरिक ने रेप किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधी अपराध करने के बाद देश से भाग गया। यह घटना उत्तरी गोवा के अरामबोल गांव में दर्ज की गई। उसके माता-पिता को यह नहीं पता था कि जब उन्होंने अपनी छोटी बेटी को शिविर के लिए भेजा तो उसे किस कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। अपने शिविर से लौटने के कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, जिन्होंने बाद में 16 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, तब तक अपराधी देश छोड़कर भाग चुका था।

उत्तरी गोवा की इस घटना से यह ध्यान देनी वाली बात सामने आई कि बच्चों की शिक्षा उच्च स्तर होने की जरूरी है, जिससे मां और बाप को हर छोटी और बड़ी घटना के बारे में पता चल सके। क्योंकि बच्चों को कहीं न कहीं इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों और मां-पिता के बीच होना बहुत जरूरी है और तो और किस परवरिश में बच्चे बड़े हो रहे, ये भी मायने रखता है।

टॅग्स :गोवाPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?