लाइव न्यूज़ :

असम में बाल विवाह मामले में अब तक 4074 प्राथामिकी दर्ज, 22 सौ से अधिक लोग हुए गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2023 19:18 IST

पुलिस के अनुसार, बाल विवाह मामले में राज्य भर में 4,074 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में सबसे ज्यादा प्राथमिकी ढुबरी में हुई हैं। यहां 374 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में सबसे ज्यादा प्राथमिकी ढुबरी में हुई हैं, यहां 374 प्राथमिकी दर्ज हुई हैंजबकि बाल विवाह मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां 139 विश्वनाथ जिले में हुईंअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देशों के अनुसार हुई कार्रवाई

गुवाहाटी: असम में बाल विवाह मामले में अब तक 4 हजार से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। साथ ही इस मामले में राज्यभर में 22 सौ से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। असम पुलिस ने शनिवार को इस मामले में यह आकड़ा पेश किया है। पुलिस के अनुसार, बाल विवाह मामले में राज्य भर में 4,074 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

मामले में सबसे ज्यादा प्राथमिकी ढुबरी में हुई हैं। यहां 374 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। जबकि जिले में इस मामले में 127 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां विश्वनाथ जिले में हुई हैं जहां 139 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि यहां 97 एफआईआर दर्ज हुई हैं। 

गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर कार्रवाई और बाद में कानूनी कार्रवाई अवैध प्रथा को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देशों का पालन किया गया है। सिंह ने कहा, "लगभग दो महीने पहले, सीएम ने असम पुलिस को निर्देश दिया था कि उन्हें असम के कुछ हिस्सों में बाल विवाह के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया।" 

इसके बाद, जिला पुलिस प्रमुखों को राज्य में बाल विवाह के मामलों के बारे में पता लगाने के लिए गांव के बुजुर्गों, विभिन्न समुदायों के प्रमुखों और ग्राम रक्षा कर्मियों से संपर्क करने के लिए कहा गया था। 

उन्होंने कहा, “हमने 2020 से शुरू होने वाले तीन वर्षों के लिए डेटा एकत्र किया। उसके आधार पर, पिछले दो दिनों के दौरान, हमने विभिन्न जिलों में 4074 मामले दर्ज किए हैं। हमने गुरुवार से कार्रवाई शुरू की और शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक विभिन्न जिलों से 2044 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बाल विवाह कराने के लिए जिम्मेदार 52 पुजारी, काजी और उपदेशक हैं।

टॅग्स :असमAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह